होंडा ने Shine 100 DX लॉन्च कर एक बार फिर कम्यूटर बाइक मार्केट में हलचल मचा दी है. यह वही सेगमेंट है जहां Hero Splendor Plus सालों से बादशाह बनी हुई है. अब Shine 100 DX इसकी ओर सीधी चुनौती बढ़ा रही है. अगर आप भी बजट बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो दोनों मॉडलों की ये सीधी तुलना आपके लिए बेहद काम की होगी.
Hero Splendor Plus
स्प्लेंडर प्लस का डिजाइन क्लासिक स्टाइल को बरकरार रखता है. ब्रांड समय समय पर पेंट स्कीम और ग्राफिक्स को अपडेट करता रहा है ताकि बाइक ताज़ा लगे. इसकी स्लिम बॉडी, क्रोम फिनिश वाला 3D लोगो और Splendor Plus बैज इसे पहचानने लायक बनाते हैं. यह स्पोर्ट्स रेड ब्लैक, ब्लैक रेड पर्पल, फोर्स सिल्वर, ब्लैक हैवी ग्रे और ब्लू ब्लैक सहित पांच रंगों में उपलब्ध है.
Honda Shine 100 DX
शाइन 100 DX का डिजाइन थोड़ा ज्यादा बोल्ड लगता है. इसमें क्रोम हेडलैंप, स्लीक प्लास्टिक बॉडी और बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है. सिंगल पीस सीट टैंक के साथ स्मूथ तरीके से जुड़ती है, जिससे बाइक का लुक और आकर्षक दिखता है.
फीचर्स में कौन है आगे
Hero Splendor Plus: बेस वेरिएंट में एनालॉग मीटर दिया गया है. अगर आप डिजिटल फीचर्स चाहते हैं, तो Splendor Plus XTEC एक बेहतर विकल्प है. XTEC वर्जन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एसएमएस अलर्ट, रियल टाइम माइलेज और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.
Honda Shine 100 DX: शाइन 100 DX में एक फुल डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. यह रियल टाइम माइलेज, रेंज, डिजिटल घड़ी और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाता है. फीचर्स के मामले में Shine 100 DX ज्यादा मॉडर्न महसूस होती है.
हार्डवेयर में कितना फर्क
दोनों बाइक्स में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर एडजस्टेबल ट्विन शॉक्स मिलते हैं.
ब्रेकिंग सेटअप भी समान है, यानी दोनों तरफ ड्रम ब्रेक.
टायर भी ट्यूबलेस हैं, फर्क बस इतना है कि Shine 100 DX में 17 इंच के पहिए मिलते हैं, जबकि Splendor Plus में 18 इंच के टायर इस्तेमाल किए गए हैं.
कीमत में कौन ज्यादा किफायती
Hero Splendor Plus की एक्स शोरूम कीमत 83,251 रुपये से शुरू होती है.
Honda Shine 100 DX इससे काफी सस्ती है और 74,959 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.
इंजन और पावर में कौन बेहतर
यह बाइक ट्यूबलर डबल क्रैडल फ्रेम पर बनी है. इसमें 97.2cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है जो 8000 RPM पर 7.9 HP पावर और 6000 RPM पर 8.05 Nm टॉर्क देता है.
यह डायमंड फ्रेम पर आधारित है और 98.98cc इंजन के साथ आती है. यह इंजन 7500 RPM पर 7 HP पावर और 5000 RPM पर 8.04 Nm टॉर्क देता है. इसमें चार स्पीड गियरबॉक्स और सेल्फ स्टार्ट के साथ किक स्टार्ट दोनों विकल्प मिलते हैं.
इस मामले में Shine 100 DX बजट ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प बनकर सामने आती है.













