ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hero Xtreme 125R लॉन्च! डुअल ABS वाली 125cc बाइक मात्र 1.04 लाख में, – फीचर्स देखें

On: नवम्बर 9, 2025 8:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
Hero Xtreme 125R लॉन्च! डुअल ABS वाली 125cc बाइक मात्र 1.04 लाख में, – फीचर्स देखें
Join WhatsApp Group

Hero Xtreme 125R launched features and price: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक हीरो XTREME 125R को लॉन्च कर दिया है। हीरो XTREME 125R को भारतीय बाजार में 1.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) प्राइस पर लॉन्च किया गया है। हीरो XTREME 125R को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

हीरो XTREME 125R की डिजाइन Hero Xtreme 125R

डिजाइन के मामले में यह बाइक पुराने मॉडल जैसी ही है, लेकिन अब इसमें नए पेंट स्कीम ऑप्शन दिए गए हैं। जिनमें ब्लैक पर्ल रेड, ब्लैक मैटशैडो ग्रे और ब्लैक लीफ ग्रीन शामिल हैं। इन कलर वेरिएंट्स में ताजे ग्राफिक्स भी जोड़े गए हैं, जिससे बाइक का लुक और आकर्षक हो गया है।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

हीरो XTREME 125R- फीचर्स हुए एडवांस

नए वेरिएंट में अब राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम दिया गया है, जिससे क्रूज कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड्स (पावर, रोड और ईको) का विकल्प मिलता है। ये सभी फीचर्स वही सेगमेंटेड कलर LCD डिस्प्ले से कंट्रोल किए जा सकते हैं, जो हीरो की Glamour X बाइक में भी दिया गया है। इसके साथ ही यह अपने सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें डुअल डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है।

हीरो XTREME 125R- इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.5 हॉर्सपावर और 10.5 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

भारतीय बाजार में हीरो XTREME 125R का मुकाबला TVS Raider, Honda CB125 Hornet, और Bajaj Pulsar N125 जैसी बाइकों से होगा।

कीमत के मामले में यह मॉडल अब Xtreme सीरीज का टॉप वेरिएंट है और यह TVS Raider के टॉप मॉडल से लगभग 9,000 रुपये महंगी है, हालांकि इसमें डुअल-चैनल ABS और राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment