ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

160cc में क्रूज कंट्रोल, Hero Xtreme 160R 4V लॉन्च, सिर्फ 1.34 लाख में

On: नवम्बर 26, 2025 6:57 अपराह्न
Follow Us:
160cc में क्रूज कंट्रोल, Hero Xtreme 160R 4V लॉन्च, सिर्फ 1.34 लाख में
Join WhatsApp Group

Hero Xtreme 160R 4V Cruise Control: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक Hero Xtreme 160R 4V का नया क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है।

कुछ हफ्ते पहले डीलरशिप पर इसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं और अब कंपनी ने ऑफिशियली कीमत भी बता दी – सिर्फ 1,34,100 रुपये (एक्स-शोरूम)। पुराना मॉडल से करीब 4,500 रुपये महंगा है, लेकिन जो नए फीचर्स जोड़े हैं, वो पैसे वसूल हैं!

इंजन और परफॉर्मेंस बिल्कुल वही है – 163.2cc का सिंगल सिलेंडर एयर/ऑयल कूल्ड इंजन जो 16.9hp पावर और 14.6 Nm टॉर्क देता है। लेकिन टेक्नोलॉजी और फीचर्स में ऐसा अपग्रेड किया है कि 160cc सेगमेंट में ये बाइक सबसे आगे निकल गई है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

Hero Xtreme 160R के धांसू फीचर्स

सामने नई Xtreme 250R जैसी शार्प LED हेडलाइट दी गई है। इसके साथ 4.2 इंच का कलर LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जिसमें सारी जानकारी साफ-साफ दिखती है। नए ग्राफिक्स और चार फ्रेश कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं – लुक एकदम प्रीमियम!

सबसे बड़ा धमाका – क्रूज़ कंट्रोल और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल! भारत में 160cc सेगमेंट की ये पहली बाइक है जिसमें क्रूज़ कंट्रोल है। हाईवे पर लंबी राइड में स्पीड सेट करो और आराम से पैर छोड़ दो। तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं – रेन, रोड और स्पोर्ट। बारिश में स्लिपरी रोड हो या हाईवे पर रफ्तार चाहिए, एक बटन दबाओ और मोड बदल गया।

इंजन और हैंडलबार का कमाल

हैंडलबार पर नया स्विचगियर दिया है, जिससे क्रूज़ कंट्रोल ऑन करना और मोड बदलना बच्चों का खेल है। ये टेक्नोलॉजी पहले Xtreme 125R और Glamour X में देखी थी, लेकिन 160cc में पहली बार आई है।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

कुल मिलाकर नया Hero Xtreme 160R 4V क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट स्पोर्टी लुक, एडवांस फीचर्स और रोज़मर्रा की राइड में काम आने वाली टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मिक्स है।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment