ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Honda Activa price cut: होंडा एक्टिवा अब ₹8,259 तक सस्ती, GST कटौती का बड़ा फायदा

On: सितम्बर 12, 2025 8:56 अपराह्न
Follow Us:
Honda Activa price cut: होंडा एक्टिवा अब ₹8,259 तक सस्ती, GST कटौती का बड़ा फायदा
Join WhatsApp Group

Honda Activa price cut: होंडा एक्टिवा, भारत का सबसे पसंदीदा स्कूटर, अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाले नए GST स्लैब के चलते 350 सीसी से कम इंजन वाले टू-व्हीलर्स पर टैक्स में बड़ी राहत मिली है। पहले इन पर 28% GST और 1% सेस लगता था, लेकिन अब सरकार ने GST को घटाकर 18% कर दिया और सेस पूरी तरह हटा दिया। यानी ग्राहकों को अब 10% तक टैक्स की बचत होगी।

एक्टिवा पर कितनी बचत?

नए टैक्स नियमों के बाद होंडा एक्टिवा की कीमतों में भारी कटौती हुई है। कंपनी ने बताया कि एक्टिवा 110 पर 7,874 रुपये और एक्टिवा 125 पर 8,259 रुपये तक की बचत होगी। उदाहरण के लिए, एक्टिवा 125 ड्रम वेरिएंट की कीमत अब 82,257 रुपये है। इतना ही नहीं, त्योहारी सीजन में डीलर डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ यह डील और भी आकर्षक हो सकती है।

धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत | dhanteras-2026-vehicle-buying-shubh-muhurat-lucky-colors-car-bike
धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत

Honda Activa price cut: स्मार्ट फीचर्स का जलवा

नई जनरेशन एक्टिवा H-Smart में कंपनी ने स्मार्ट-की टेक्नोलॉजी दी है, जो इसे और आधुनिक बनाती है। इस चाबी से स्कूटर 2 मीटर की दूरी पर ऑटोमैटिक लॉक और पास आने पर अनलॉक हो जाता है। पेट्रोल लिड और सीट खोलने के लिए अब चाबी की जरूरत नहीं, स्मार्ट-की से यह काम आसानी से हो जाता है। पार्किंग में स्कूटर ढूंढना भी अब आसान है। साथ ही, इसमें एंटी-थेफ्ट फंक्शन सेफ्टी को और बढ़ाता है। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन नए अलॉय व्हील्स और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स इसे स्टाइलिश बनाते हैं।

इंजन और माइलेज में कोई बदलाव नहीं

होंडा ने एक्टिवा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह BS6 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है। टेस्ट के मुताबिक, यह स्कूटर आधे लीटर पेट्रोल में 26 किमी और एक लीटर में 52 किमी का माइलेज देता है।

फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी | best-cng-cars-with-big-boot-space-in-india
फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी

क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें | honda-0-alpha-electric-suv-india-debut-date-december-2026-features
क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment