Honda WN7 electric 130 km range: भाई यो जापानियों ने तो गदर ही काट दियां! अपणी धाकड़ गाड़ियां GST टैक्स कट म्ह सस्ती कर दी, और हरियाणा में तो मानो फेस्टिव सीजन में लठ्ठ गाड़ दियो। अब गाड़ी लेने का मौका सै” पर अभी हरियाणा के बाइक प्रेमियों को इसका इंतजार करना होगा। ये भारत में कब लॉन्च होगी इसकी कम्पनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन हम आपको इस बाइक की खासियत की सारी जानकारी देंगे।
आजकल इलेक्ट्रिक वाहन हर किसी की पसंद बन रहे हैं। कम खर्च, पेट्रोल-डीजल की बचत और आसान ड्राइविंग के चलते लोग इनकी ओर खिंचे चले आ रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर के बाद अब बारी है इलेक्ट्रिक मोटरसाइकलों की। जापानी कंपनी होंडा ने इस रेस में कदम रखते हुए अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Honda WN7 लॉन्च कर दी है। यह बाइक यूरोप में पेश की गई है और कंपनी का लक्ष्य 2040 तक अपनी सभी मोटरसाइकलों को कार्बन-न्यूट्रल बनाना है। यह बाइक उसी मिशन का हिस्सा है।
डिजाइन और टेक्नोलॉजी का कमाल

होंडा WN7 में 5 इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जो होंडा रोडसिंक सपोर्ट के साथ आती है। इस स्क्रीन से आप नेविगेशन, कॉल और नोटिफिकेशन आसानी से देख सकते हैं। बाइक का डिजाइन स्लिम और फ्यूचरिस्टिक है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है। खास बात यह है कि यह बाइक बिल्कुल शोर नहीं करती, जिससे राइडिंग का मजा दोगुना हो जाता है। दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह बाइक पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।
WN7 नाम का राज
WN7 नाम के पीछे भी खास मतलब छिपा है। W का मतलब है ‘Be the Wind’, जो बाइक की तेज और हल्की फीलिंग को दर्शाता है। N का मतलब है ‘Naked’, जो इसके बाइक टाइप को बताता है। 7 आउटपुट क्लास को दिखाता है, यानी यह बाइक की पावर का प्रतीक है।
Honda WN7 फन और पावर का मिश्रण

होंडा WN7 कंपनी की पहली फिक्स्ड-बैटरी वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है, जिसे फन कैटेगरी में पेश किया गया है। यह पिछले साल EICMA 2024 में दिखाए गए EV फन कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी चाहते हैं।
होंडा WN7 की खासियतें
यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। इसमें CCS2 रैपिड चार्जिंग की सुविधा है, जिससे यह 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। घर पर चार्ज करने में इसे सिर्फ 3 घंटे से कम समय लगता है। यह सुविधा इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद सुविधाजनक बनाती है।
600cc की ताकत, 1000cc का टॉर्क
परफॉर्मेंस के मामले में WN7 किसी से पीछे नहीं है। होंडा का दावा है कि इसकी ताकत 600cc पेट्रोल बाइक के बराबर है। इतना ही नहीं, टॉर्क के मामले में यह 1000cc पेट्रोल बाइक को टक्कर देती है। इसका मतलब है कि यह बाइक तेज पिकअप और शानदार राइडिंग का अनुभव देती है।













