Cars: हरियाणा में हाल ही में एक ऐसी नंबर प्लेट की नीलामी हुई जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. HR 88 B 8888 नंबर प्लेट को 1.17 करोड़ रुपये की हैरान कर देने वाली कीमत पर बेच दिया गया. यह अब तक की भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई है. इसने लिटमस 7 के सीईओ वेणु गोपालकृष्णन द्वारा लगाई गई 46 लाख रुपये की बोली को भी पीछे छोड़ दिया.
अब सोचिए इतने पैसे में आप कितनी जबरदस्त कारें खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कि 1.17 करोड़ रुपये के बराबर कीमत वाली इस नंबर प्लेट की जगह आप कौन सी 5 बेहतरीन कारें अपने घर ला सकते हैं.
एमजी कॉमेट ईवी Cars
एमजी कॉमेट एक छोटी मगर बेहद प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आराम से चलने की सुविधा देता है. 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर यह उन लोगों के लिए सही ऑप्शन है जिन्हें रोजाना ऑफिस जाना होता है और जो एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं.
महिंद्रा थार रॉक्स
महिंद्रा थार रॉक्स अपनी दमदार लुक, रग्ड डिजाइन और ऑफ रोड पॉवर के लिए जानी जाती है. 12.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में यह युवा खरीदारों और एडवेंचर पसंद लोगों की फेवरेट बन चुकी है.
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस
लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों चाहने वालों के लिए स्कोडा की ऑक्टेविया आरएस शानदार ऑप्शन है. 49.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर यह कार शानदार फीचर्स, स्पोर्टी परफॉर्मेंस और कंफर्ट का दमदार मिश्रण देती है.
टोयोटा हिलक्स
यदि आप विदेशनुमा लुक और धांसू ऑफ रोडिंग पसंद करते हैं, तो टोयोटा हिलक्स आपके लिए बढ़िया पसंद हो सकती है. ₹28 लाख की शुरुआती कीमत पर यह पिकअप ट्रक अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है.
टाटा सिएरा
करीब दो दशक बाद टाटा ने सिएरा को भारतीय बाजार में फिर से पेश कर दिया. 11.49 लाख रुपये से शुरू होने वाली इस एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं. यह हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और स्कोडा कुशाक जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है.
इतना साफ है कि जिस रकम में एक नंबर प्लेट खरीदी गई है, उसी कीमत में आप कई शानदार कारों के विकल्प चुन सकते हैं.













