ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

भारत का नया सबसे महंगा Number Plate HR88B8888, हरियाणा में 1 करोड़ 17 लाख में बिका

On: नवम्बर 27, 2025 9:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
भारत का नया सबसे महंगा Number Plate HR88B8888, हरियाणा में 1 करोड़ 17 लाख में बिका
Join WhatsApp Group

Most Expensive Number Plate India: हरियाणा में HR88B8888 नंबर 1.17 करोड़ में बिका, भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन। 45 लोगों की बोली, बेस प्राइस सिर्फ 50 हजार से करोड़ पहुंचा।

हरियाणा में इस हफ्ते ऐसा रिकॉर्ड बना जिसे सुनकर सब दंग रह गए। ऑनलाइन नीलामी में कार का VIP नंबर HR88B8888 पूरे 1.17 करोड़ रुपए में बिक गया। ये अब तक भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है।

कैसे हुई ये शानदार नीलामी

हरियाणा सरकार हर हफ्ते फैंसी नंबर प्लेट की ऑनलाइन नीलामी करती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर बोली लगाते हैं। फिर बुधवार शाम 5 बजे तक बोली चलती रहती है। इस बार HR88B8888 नंबर पर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ।

क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें | honda-0-alpha-electric-suv-india-debut-date-december-2026-features
क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें

इस नंबर के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया था। बेस प्राइस सिर्फ 50 हजार रुपए था लेकिन बोली लगते लगते कीमत आसमान छूने लगी। दोपहर 12 बजे तक ही 88 लाख रुपए हो गए थे और शाम 5 बजे 1.17 करोड़ पर बोली बंद हुई।

इस नंबर की क्या खास बात है

HR88B8888 एकदम परफेक्ट VIP नंबर है। हर हिस्सा कुछ न कुछ बताता है। HR मतलब हरियाणा का राज्य कोड। 88 मतलब उस खास RTO या जिले का कोड जहां रजिस्ट्रेशन हुआ। B मतलब उसी RTO की मौजूदा वाहन सीरीज।

8888 ये चार अंकों का यूनिक नंबर जो VIP प्लेट्स में सबसे पॉपुलर पैटर्न है। पूरा नंबर देखने में लगातार आठों जैसा लगता है जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ जाती है। यही वजह है कि इतने लोग इसे हासिल करने के लिए बेताब थे।

क्या लोक अदालत में माफ हो जाते हैं सभी ट्रैफिक चालान? जाने से पहले समझ लें असली नियम | traffic-challan-settlement-rules-in-lok-adalat-exemptions-explained
क्या लोक अदालत में माफ हो जाते हैं सभी ट्रैफिक चालान? जाने से पहले समझ लें असली नियम

पिछले रिकॉर्ड भी पीछे छूट गए

पिछले हफ्ते भी हरियाणा में HR22W2222 नंबर 37.91 लाख में बिका था जो उस समय सबसे महंगा था। लेकिन इस बार 8888 ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया।
केरल में भी ऐसी ही बोली लग चुकी है।

अप्रैल 2025 में एक टेक बिलियनेयर वेनू गोपालकृष्णन ने अपनी लैम्बोर्गिनी के लिए KL 07 DG 0007 नंबर 45.99 लाख में खरीदा था। 0007 जेम्स बॉन्ड के कोड नंबर से जुड़ा होने की वजह से काफी प्रीमियम है।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment