Kawasaki Z1100 2026: स्पोर्ट बाइक के शौकीनों, खुश हो जाओ! स्पीड और परफॉर्मेंस की दुनिया में मशहूर कावासाकी ने भारत में अपना नया दमदार मॉडल उतार दिया है। कावासाकी इंडिया ने Z1100 सुपरनेकेड मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। अगर आपका बजट 12 से 15 लाख रुपये के बीच है और एक नई बाइक तलाश रहे हो, तो ये आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। कंपनी ने Z1100 को 12.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है।
Kawasaki Z1100 2026
कावासाकी की ये लेटेस्ट बाइक Z1100 का अपडेटेड वर्जन है। ये न सिर्फ पुराने वर्जन से ज्यादा पावरफुल है, बल्कि इसमें ढेर सारे हाई-टेक फीचर्स भी पैक किए गए हैं। स्पोर्ट्स राइडर्स को राइडिंग के दौरान एक नया थ्रिल मिलने वाला है। चलिए, इसके फीचर्स और प्राइस की पूरी डिटेल देखते हैं।
2026 कावासाकी Z1100 का इंजन
बताते चलें कि 2026 कावासाकी Z1100 में कंपनी ने 1,099cc का इनलाइन-4, लिक्विड-कूल्ड इंजन फिट किया है। ये इंजन 136 bhp की पावर देता है और 7,600 rpm पर 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये वही इंजन है जो Ninja 1100SX में इस्तेमाल होता है। अगर आप सिटी राइडिंग और हाईवे स्पीड दोनों के लिए पावरफुल बाइक ढूंढ रहे हो, तो ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।
2026 कावासाकी Z1100 में 6-स्पीड गियरबॉक्स का सपोर्ट है। इसके साथ असिस्ट एंड स्लिपर क्लच फीचर भी मिलेगा। बाइक को एल्युमिनियम फ्रेम पर डिजाइन किया गया है, जो इसे काफी मजबूत और ड्यूरेबल बनाता है। कावासाकी ने इसे एग्रेसिव लुक देने के लिए शार्प टैंक डिजाइन, मासिव एंड एग्रेसिव फ्यूल टैंक और स्पोर्टी टेल सेक्शन दिया है। बाइक का कुल वजन 221 किलोग्राम है।
कावासाकी Z1100 में मिलेंगे भरपूर एडवांस फीचर्स
कावासाकी Z1100 में ग्राहकों को ढेर सारे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें 5 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का ऑप्शन है। साथ ही कॉल और मैसेज अलर्ट भी मिलेगा। कावासाकी ने इसमें दो पावर मोड्स, 3 लेवल्स ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ड्यूल चैनल ABS का फीचर दिया है।
कावासाकी Z1100 के ब्रेक और सस्पेंशन
स्टैंडर्ड Z1100 के ब्रेकिंग कंपोनेंट्स Ninja 1100SX से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। कंपनी ने लेटेस्ट वर्जन में ब्रांडेड टोकिको रेडियल कैलिपर्स का इस्तेमाल किया है।
कावासाकी Z1100 में 310mm के बड़े ड्यूल डिस्क्स पैड दिए गए हैं। SE मॉडल में ब्रेम्बो M4.32 कैलिपर्स और स्टील-ब्रेडेड ब्रेक लाइन्स का अपग्रेड है। कंपनी ने कावासाकी Z1100 में शोवा के एडजस्टेबल सस्पेंशन यूनिट दिया है, जो राइडिंग के दौरान बेहतरीन हैंडलिंग और कंफर्ट देते हैं।













