Kia Seltos 2026 में नए डिजाइन, बड़े डायमेंशन और एडवांस फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
कोडनेम SP3i वाली सेकेंड-जेनरेशन Kia Seltos 10 दिसंबर को ग्लोबल लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह SUV 2026 की पहली छमाही में भारतीय शोरूम में पहुंच जाएगी।
मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Honda Elevate, Toyota Hyryder, और आने वाले मॉडलों Tata Sierra, नई Renault Duster और Nissan Tecton से होगा।
स्पाई फोटो और लीक डिटेल्स ने काफी हद तक साफ कर दिया है कि नए मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं पुराने मॉडल के मुकाबले नई Seltos 2026 में क्या-क्या अपडेट मिलेंगे।
Kia Seltos 2026: बड़े डायमेंशन और मिलेगी ज्यादा स्पेस
नई Kia Seltos मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी। साइज बढ़ने का सीधा फायदा केबिन स्पेस में मिलेगा, खासकर लेगरूम और शोल्डर रूम में।
मौजूदा Seltos के डायमेंशन:
लंबाई: 4,365 मिमी
चौड़ाई: 1,800 मिमी
ऊंचाई: 1,645 मिमी
व्हीलबेस: 2,610 मिमी
नए मॉडल में इन आंकड़ों के और बेहतर होने की उम्मीद है।
टेल्यूराइड जैसा डिजाइन
स्पाई इमेज से पता चलता है कि नई Seltos 2026 को ब्रांड की लेटेस्ट Telluride-इंस्पायर्ड डिजाइन लैंग्वेज मिलेगी।
SUV का स्टांस अधिक सीधा, बॉक्सी और दमदार दिखेगा।
संभावित बदलाव:
नए अलॉय व्हील
नया फ्रंट फेसिया
अपडेटेड बंपर
कुल मिलाकर इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और मस्कुलर होगा।
फीचर्स हुए और मॉडर्न
नई जेनरेशन Seltos में इंटीरियर को भी बड़ा अपडेट मिल सकता है:
नया डैशबोर्ड डिजाइन
कर्व्ड डुअल स्क्रीन सेटअप
नया कंट्रोल पैनल
बेहतर अपहोल्स्ट्री
SUV में पहले की तरह हाई-एंड फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे:
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
8-वे पावर ड्राइवर सीट
डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ
ADAS सूट
मल्टीपल एयरबैग
इंजन वही
नई Kia Seltos 2026 में वही पुराने लेकिन भरोसेमंद इंजन ऑप्शन रहेंगे:
1.5L NA पेट्रोल – 115bhp
1.5L टर्बो पेट्रोल – 160bhp
1.5L डीजल – 116bhp
डीजल में नया गियरबॉक्स
खबर है कि डीजल वेरिएंट में पुराने 6-स्पीड AT की जगह नया 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
इससे SUV की ड्राइव क्वालिटी और भी बेहतर हो जाएगी।
2027 में आएगा इसका हाइब्रिड वर्जन
किआ 1.5L NA पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड में बदलने पर काम कर रही है। Seltos का हाइब्रिड वेरिएंट 2027 में आने की उम्मीद है।
कीमत में होगी बढ़ोतरी
डिजाइन और फीचर्स के बड़े बदलावों के चलते 2026 Kia Seltos की कीमत भी बढ़ सकती है।
अभी Seltos की कीमतें ₹10.79 लाख से ₹19.81 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।
नए मॉडल की शुरुआत इससे ऊपर होने की पूरी संभावना है।













