ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Suryakumar Yadav की रईसी देखिए, गैराज में खड़ी हैं ये करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां

On: सितम्बर 14, 2025 7:49 अपराह्न
Follow Us:
Suryakumar Yadav की रईसी देखिए, गैराज में खड़ी हैं ये करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां
Join WhatsApp Group

Suryakumar Yadav Car Collection: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का रोमांचक मुकाबला चल रहा है। दोनों टीमें अपने दूसरे मैच में आमने-सामने हैं। भारत ने पहले मैच में UAE को हराया, तो पाकिस्तान ने ओमान को मात दी। भारतीय क्रिकेट टीम की कमान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले सूर्या सिर्फ क्रिकेट के ही दीवाने नहीं हैं, बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी महंगी और लग्जरी गाड़ियों का जुनून सिर चढ़कर बोलता है। उनके गैराज में ऐसी शानदार गाड़ियां खड़ी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। आइए, आपको उनके कार कलेक्शन की सैर कराते हैं।

मर्सिडीज GLS 400d

सूर्यकुमार यादव के गैराज की पहली गाड़ी है मर्सिडीज GLS 400d। इस लग्जरी SUV में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 330 हॉर्सपावर और 700 Nm का शानदार टॉर्क देता है। 9G-TRONIC ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ये गाड़ी चारों पहियों को पावर देती है और महज 6.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। सूर्या को अक्सर इस शानदार SUV में देखा जाता है। इसकी कीमत है 1.37 करोड़ रुपये।

धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत | dhanteras-2026-vehicle-buying-shubh-muhurat-lucky-colors-car-bike
धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत

टोयोटा वेलफायर

सूर्या के कार कलेक्शन में टोयोटा वेलफायर भी शामिल है। यह एक लग्जरी MPV है, जिसमें 2.5-लीटर फोर-सिलेंडर DOHC स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन है। यह इंजन 193 PS की पावर और 240 Nm का टॉर्क देता है। CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह गाड़ी 19.28 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 1.22 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज G-Wagon

सूर्यकुमार की सबसे महंगी गाड़ी है मर्सिडीज G-Wagon। यह दुनिया की सबसे मशहूर लग्जरी ऑफ-रोड SUV में से एक है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन है, जो 585 हॉर्सपावर और 850 Nm का टॉर्क देता है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक AMG स्पीड शिफ्ट ट्रांसमिशन के साथ यह गाड़ी 4.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी शुरुआती कीमत 2.55 करोड़ रुपये है।

फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी | best-cng-cars-with-big-boot-space-in-india
फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी

BMW 3 GT

सूर्या के कलेक्शन में BMW 3 GT भी है, जो जर्मन ब्रांड की लोकप्रिय 3 सीरीज का हिस्सा है। यह गाड़ी परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का शानदार मेल है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जो 190 PS और 400 Nm का टॉर्क देता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह पिछले पहियों को पावर देती है। इसकी कीमत 42.50 लाख से 47.70 लाख रुपये तक है।

लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार

सूर्यकुमार के गैराज में लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार भी चमक रही है। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 90 लाख रुपये है। यह 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन में आती है। डीजल वर्जन 8.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ता है, जबकि पेट्रोल वर्जन 243 bhp की पावर देता है। इसकी शुरुआती कीमत 79.87 लाख रुपये है।

क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें | honda-0-alpha-electric-suv-india-debut-date-december-2026-features
क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment