Mahindra BE6 XEV 9e, ऑटो न्यूज : महिंद्रा ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इनोवेशन का बादशाह है। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV, BE6 और XEV 9e ने लॉन्च के सिर्फ 5 महीनों में 20,000 यूनिट्स की बिक्री कर रिकॉर्ड बनाया है। इन गाड़ियों ने भारतीय सड़कों पर 9.3 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की है, जो साबित करता है कि अब भारतीय ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों पर भरोसा करने लगे हैं।
लंबी रेंज और तेज चार्जिंग
BE6 और XEV 9e को INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो 500+ किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज देती हैं। डीसी फास्ट चार्जिंग से इन्हें सिर्फ 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। यानी अब लंबी हाईवे यात्राएं भी इन इलेक्ट्रिक SUV के साथ आसान हैं।
परिवार के लिए कम्फर्ट और स्पेस
इन SUV में फ्लैट-फ्लोर डिजाइन और लंबा व्हीलबेस है, जिससे स्पेस की कोई कमी नहीं। बड़ा बूट स्पेस लंबी यात्राओं में सामान रखने की चिंता खत्म करता है। 5-लिंक इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन को भारतीय सड़कों के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया है, जो ड्राइविंग को बेहद स्मूद बनाता है।
पावर और आधुनिक टेक्नोलॉजी
महिंद्रा ने परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये SUV 282bhp की पावर और 380Nm टॉर्क देती हैं, जो 6.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती हैं। इनकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा से ज्यादा है। लेवल 2+ ADAS, ट्रिपल-स्क्रीन कॉकपिट, 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और सेल्फ-पार्किंग जैसे फीचर्स इन गाड़ियों को खास बनाते हैं।
जेब पर हल्का, बचत में भारी
BE6 और XEV 9e की रनिंग कॉस्ट सिर्फ 1.1 से 1.8 रुपये प्रति किलोमीटर है, जो पेट्रोल-डीजल SUV से कहीं कम है। रोजाना 60 किमी ड्राइविंग और 10 रुपये प्रति यूनिट बिजली की दर से BE6 की रनिंग कॉस्ट मात्र 1.06 रुपये प्रति किलोमीटर है। कंपनी का अनुमान है कि 5 साल में इन EV से 12 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है, क्योंकि इनमें ईंधन खर्च, सर्विसिंग कॉस्ट कम है और सरकार की EV सब्सिडी का फायदा भी मिलता है।













