ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mahindra Bolero facelift लॉन्च: नया लुक, दमदार फीचर्स, कीमत सिर्फ 7.99 लाख से शुरू!

On: अक्टूबर 7, 2025 6:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
Mahindra Bolero facelift लॉन्च: नया लुक, दमदार फीचर्स, कीमत सिर्फ 7.99 लाख से शुरू!
Join WhatsApp Group

Mahindra Bolero facelift launch see price and feachers : महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV बोलेरो और बोलेरो नियो के 2025 फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये गाड़ियां अपने दमदार लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। 2025 बोलेरो की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है,

वहीं बोलेरो नियो की कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ ये गाड़ियां मारुति सुजुकी अर्टिगा, टॉयोटा रुमियन और रेनॉ ट्राइबर जैसी गाड़ियों को टक्कर देंगी। आइए जानते हैं इनके फीचर्स, कीमत और खासियतें।

2025 महिंद्रा बोलेरो: वेरिएंट्स और कीमत Mahindra Bolero facelift

नई बोलेरो में चार वेरिएंट्स हैं, जिनकी कीमतें इस प्रकार हैं:

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

B4: ₹7.99 लाख
B6: ₹8.69 लाख
B6 (O): ₹9.09 लाख
B8: ₹9.69 लाख

महिंद्रा ने बताया कि बोलेरो मॉडल्स की अब तक 16.8 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है। नए अपडेट्स के साथ यह SUV और भी स्टाइलिश और आकर्षक हो गई है।

2025 महिंद्रा बोलेरो: स्पेसिफिकेशन्स

2025 बोलेरो में पुराना 1.5-लीटर mHawk75 डीजल इंजन ही इस्तेमाल हुआ है, जो 75bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क देता है। इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बाहरी डिजाइन में कई अपडेट्स हैं। इसमें नया 5-स्लैट ग्रिल, फॉग लैंप्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स शामिल हैं। नया Stealth Black कलर इसे और आकर्षक बनाता है। इंटीरियर में लेदरट (Leatherette) सीट्स, मेश डिजाइन और 17.8 सेमी का इंफोटेनमेंट यूनिट है। स्टियरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

2025 महिंद्रा बोलेरो नियो: स्पेसिफिकेशन्स

बोलेरो नियो में भी 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो 100bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क देता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। बाहरी डिजाइन में नया वर्टिकल स्लैट ग्रिल और R16 अलॉय व्हील्स हैं। नया Jeans Blue कलर ऑप्शन इसे और भी खास बनाता है।

2025 महिंद्रा बोलेरो नियो: इंटीरियर

बोलेरो नियो का इंटीरियर रिफ्रेश्ड है। इसमें लेदरट सीट्स और मेश पैटर्न के साथ नया लुक दिया गया है। टॉप वेरिएंट में Lunar Grey और निचले वेरिएंट में Mocha Brown कलर थीम है। 22.9 सेमी का इंफोटेनमेंट यूनिट और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न बनाते हैं। नई RideFlo टेक्नोलॉजी के साथ फ्रीक्वेंसी-सेलेक्टिव डैम्पिंग इसे और आरामदायक बनाती है।

2025 महिंद्रा बोलेरो नियो: वेरिएंट्स और कीमत

बोलेरो नियो के चार वेरिएंट्स हैं, जिनकी कीमतें इस प्रकार हैं:
N4: ₹8.49 लाख
N8: ₹9.29 लाख
N10: ₹9.79 लाख
N11: ₹9.99 लाख

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment