Mahindra launches 3 new SUVs in 7 days, new look of Thar-Bolero: महिंद्रा अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही है। अगले 7 दिनों में कंपनी 3 नई SUVs लॉन्च करने जा रही है। इस साल महिंद्रा का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी शुरू हुई और कई नए कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए गए। अब कंपनी अपने किफायती पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए थार 3-डोर, बोलेरो और बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट वर्जन लाने जा रही है।
थार 3-डोर फेसलिफ्ट का जलवा
पहली SUV है महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट, जिसका लॉन्च 3 अक्टूबर 2025 को हो सकता है। 2021 में लॉन्च हुई थार ने अपनी दमदार मौजूदगी से मार्केट में तहलका मचाया था। अब कंपनी इसे नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रही है। स्पाई शॉट्स के मुताबिक, इसमें नए फ्रंट-रियर बंपर, ग्रिल और अलॉय व्हील्स होंगे। हेडलैम्प्स का डिज़ाइन थार Roxx जैसा हो सकता है। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा। इंजन ऑप्शंस में 1.5-लीटर डीजल (117bhp, 300Nm), 2.0-लीटर डीजल (130bhp, 300Nm) और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (150bhp, 320Nm) शामिल हैं। ये SUV RWD और 4X4 दोनों ऑप्शंस में आएगी। कीमत में 80,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
Mahindra बोलेरो और बोलेरो नियो का नया अंदाज
महिंद्रा की दूसरी दो SUVs हैं बोलेरो और बोलेरो नियो फेसलिफ्ट, जिनका लॉन्च 6 अक्टूबर 2025 को होगा। बोलेरो सीरीज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से है। ये नए मॉडल्स और भी आकर्षक होंगे। टेस्टिंग के दौरान दोनों गाड़ियां कैमुफ्लाज में दिखीं, जिनमें नए बंपर, अलॉय व्हील्स और फ्रंट ग्रिल की झलक मिली। बोलेरो नियो में LED हेडलैम्प्स की उम्मीद है। इंटीरियर में भी कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, हालांकि इंजन पहले जैसे ही रहेंगे। इन अपडेट्स से महिंद्रा की सेल्स को और बूस्ट मिलने की उम्मीद है।













