Mahindra New SUV: महिंद्रा अगले दो साल में 8 नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें इलेक्ट्रिक मॉडल, फेसलिफ्ट वर्ज़न और नई एडवेंचर SUVs शामिल होंगी।
महिंद्रा अपने दमदार SUV मॉडल्स की वजह से भारत में हमेशा चर्चा में रहती है। कंपनी की गाड़ियों का क्रेज इस कदर है कि नए मॉडल की किसी भी खबर पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं।
अब कंपनी अगले दो साल में कई नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। अलग-अलग सेगमेंट, नए इंजन और इलेक्ट्रिक ऑप्शन्स के साथ महिंद्रा की पाइपलाइन पहले से ज्यादा मजबूत दिख रही है।
BE Rall-E: एडवेंचर फोक्स्ड इलेक्ट्रिक SUV जल्द लॉन्च
महिंद्रा की पाइपलाइन में BE Rall-E मॉडल भी शामिल है, जो BE 6 पर आधारित एक एडवेंचर SUV होगी। इसमें मजबूत क्लैडिंग, टफ सस्पेंशन और दमदार स्टांस दिया जाएगा, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाएगा।
उम्मीद है कि इसमें BE 6 वाली ही इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन का इस्तेमाल होगा और यह SUV अगले साल बाजार में आ सकती है।
Thar EV और Electric Scorpio
GaadiWaadi के अनुसार, कंपनी पहले ही Thar EV कॉन्सेप्ट दिखा चुकी है। यह मौजूदा थार का इलेक्ट्रिक वर्ज़न होगा, जो पांच-दरवाजों वाले मॉडल के रूप में लॉन्च हो सकता है।
इसके अलावा महिंद्रा Electric Scorpio पर भी काम कर रही है। अगर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलती है, तो यह SUV Vision S कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगी और NU_IQ आर्किटेक्चर पर तैयार की जाएगी।
Compact Electric SUVs
महिंद्रा की लाइनअप में कई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल हैं:
Vision X बेस्ड एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर
XUV 3XO प्लेटफॉर्म पर तैयार EV, जिसे कई बार टेस्टिंग में देखा जा चुका है
यह छोटी SUVs आने वाले समय में बजट EV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
Mahindra New SUV: XUV700 Facelift
XUV700 का नया फेसलिफ्ट 2026 में आने वाली पहली SUV होगी।
इसमें नए बंपर, अपडेटेड हेडलैंप, नए अलॉय व्हील और री-डिज़ाइन केबिन मिल सकता है।
लुक और फीचर्स दोनों में एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा।
XUV.e8 / XEV 9S: 500+ KM रेंज वाली 3-Row Electric SUV
महिंद्रा की सबसे अहम लॉन्च में से एक होगी XUV.e8, जिसे प्रोडक्शन में XEV 9S नाम मिल सकता है।
यह तीन-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं।
कंपनी का लक्ष्य है कि यह EV एक चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज दे, जिससे यह भारत की सबसे प्रैक्टिकल फैमिली इलेक्ट्रिक SUV में शामिल हो जाएगी।











