ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mahindra Scorpio N Facelift: टेस्टिंग में कैद! 2026 में लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा लुक?

On: October 20, 2025 6:55 AM
Follow Us:
Mahindra Scorpio N Facelift: टेस्टिंग में कैद! 2026 में लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा लुक?
Join WhatsApp Group

Mahindra Scorpio N Facelift: नई दिल्ली | जब बात मस्कुलर और हैवी लुक वाली SUV की हो, तो महिंद्रा स्कॉर्पियो का नाम सबसे ऊपर आता है। भारत के फोर-व्हीलर मार्केट में स्कॉर्पियो एक छक्का छुड़ाने वाला नाम है।

अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। कंपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो N को बड़ा अपडेट देने वाली है, जो इसे नए अंदाज में बाजार में उतार देगी। ये फेसलिफ्ट मॉडल जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

कंपनी का महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट मॉडल 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन टेस्टिंग के दौरान कुछ जगहों पर इसे स्पॉट किए जाने से हलचल मच गई है और चर्चाएं तेज हो गई हैं। लीक हुई फोटोज से शुरुआती झलक मिली है, जो बताती है कि महिंद्रा इस बार बड़े बदलावों के साथ स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट को पेश करेगी।

टेस्टिंग में आई नजर Mahindra Scorpio N Facelift

स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट मॉडल को कुछ जगहों पर कैमुफ्लाज में टेस्टिंग करते स्पॉट किया गया। कवरिंग की वजह से डिजाइन की ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आईं, लेकिन पीछे का हिस्सा पुराने मॉडल जैसा ही नजर आया। नए फेसलिफ्ट में भी यूजर्स को सिग्नेचर टेललाइट वाली विंडो बरकरार मिलेगी।

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

लीक्स के मुताबिक, डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फ्रंट फेस में कई अपडेट्स आ सकते हैं। स्पॉट हुई गाड़ी में फ्रंट हिस्सा तो दिखा नहीं, लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि कंपनी नई ग्रिल, अपग्रेडेड बंपर डिजाइन और नए हेडलाइट्स दे सकती है। साथ ही, सिग्नेचर DRL में भी बदलाव हो सकता है, जिससे लुक ज्यादा आक्रामक बनेगा। स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट का रोड प्रजेंस पहले से कहीं ज्यादा दमदार होगा।

इंटीरियर में हो सकते हैं बड़े बदलाव

महिंद्रा अपनी इस आने वाली SUV के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव कर सकती है। स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट मॉडल में पुराने वर्जन से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और शायद पैनोरमिक सनरूफ भी मिल सकता है। ऑडियो सिस्टम की बात करें तो कंपनी हरमन कार्डन ब्रैंड के स्पीकर्स दे सकती है।

2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव | new-hyundai-creta-2027-hybrid-engine-design-features
2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव

आपको बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के टॉप मॉडल में ही अब तक एडवांस्ड ADAS फीचर्स मिलते रहे हैं, लेकिन अब उम्मीद है कि कंपनी इसे कुछ अन्य वेरिएंट्स में भी उपलब्ध कराएगी। अगर ऐसा हुआ, तो सुरक्षा कई गुना बढ़ेगी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी और मजेदार हो जाएगा।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment