ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mahindra Thar Facelift: 9.99 लाख में ऑफ-रोड का बादशाह, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

On: October 5, 2025 8:55 AM
Follow Us:
Mahindra Thar Facelift: 9.99 लाख में ऑफ-रोड का बादशाह, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Join WhatsApp Group

Mahindra Thar Facelift New Looks see feachers: महिंद्रा ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV नई थार फेसलिफ्ट (Mahindra Thar Facelift) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये अपडेटेड SUV अपनी धांसू ऑफ-रोड क्षमताओं को बरकरार रखते हुए अब और ज्यादा मॉडर्न लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ मार्केट में उतर आई है।

नई थार का केबिन पहले से कहीं ज्यादा कम्फर्टेबल और यूजर-फ्रेंडली हो गया है। इसमें ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट विद स्टोरेज, वन-टच पावर विंडो, और ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल जैसे अपग्रेड्स जोड़े गए हैं।

केबिन और कंफर्ट फीचर्स में क्या नया? Mahindra Thar Facelift

इसके अलावा SUV में अब 26.03 सेमी (10.2-इंच) HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। साथ ही Type-C USB पोर्ट्स, Adventure Statistics Gen II डिस्प्ले भी है, जो ऑफ-रोड ड्राइविंग की डिटेल्स जैसे अल्टीमीटर, ट्रिप मीटर, बाहरी तापमान, स्टीयरिंग एंगल और टायर प्रेशर दिखाता है।

Hyundai ला रही नई सस्ती Electric SUV, Tata Punch EV से होगा सीधा मुकाबला | hyundai-new-mass-market-electric-suv-he1i-india-launch
Hyundai ला रही नई सस्ती Electric SUV, Tata Punch EV से होगा सीधा मुकाबला

इसमें टायर डायरेक्शनल मॉनिटरिंग सिस्टम (TDMS) भी फिट किया गया है। क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक ORVMs, और रियर वाइपर विद वॉशर जैसी सुविधाएं इसे और प्रैक्टिकल बनाती हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का नया अंदाज

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट की डिजाइन और कलर की बात करें तो ये अपनी आइकॉनिक पहचान को बनाए रखते हुए रिफ्रेश्ड लुक के साथ आई है।

इसमें नया फ्रंट ग्रिल, राउंड LED हेडलैंप्स विद DRLs, ड्यूल-टोन बंपर, और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कलर चुनने के लिए गैलेक्सी ग्रे, स्टील्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, टैंगो रेड, डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट जैसे ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में डेड पैडल भी मिलता है)।

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन
1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन

तीन पावरफुल इंजन ऑप्शन्स

नई थार तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है। पहला है 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो 150 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है।

दूसरा 1.5-लीटर mHawk डीज़ल (CRDe), जो 116.9 bhp और 300 Nm टॉर्क के साथ आता है। तीसरा 2.2-लीटर mHawk डीज़ल (CRDe / D117), जो 130 bhp और 300 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

वेरिएंट्स और कीमतों की पूरी लिस्ट

अब बात करें वेरिएंट्स की, तो AXT RWD MT डीजल (D117) मैनुअल वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है। LXT RWD MT डीजल मैनुअल 12.19 लाख, LXT RWD AT mStallion पेट्रोल ऑटोमैटिक 13.99 लाख, LXT 4WD MT mStallion पेट्रोल मैनुअल 14.69 लाख, LXT 4WD MT 2.2L mHawk डीजल मैनुअल 15.49 लाख, LXT 4WD AT mStallion

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत
मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत

पेट्रोल ऑटोमैटिक 16.25 लाख, और टॉप LXT 4WD AT 2.2L mHawk डीजल ऑटोमैटिक 16.99 लाख रुपये में मिलेगा। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं, और हर वेरिएंट अपनी ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से परफेक्ट चॉइस देता है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment