ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mahindra XEV 9s टीजर लॉन्च: 500km रेंज, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम – 27 नवंबर को धमाका

On: November 15, 2025 6:09 AM
Follow Us:
Mahindra XEV 9s टीजर लॉन्च: 500km रेंज, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम – 27 नवंबर को धमाका
Join WhatsApp Group

Mahindra XEV 9s teaser feachers: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बड़ी कार कंपनियां लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में दिग्गज महिंद्रा अब बाजार में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार XEV 9e लाने वाली है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की लीक्स तो पहले से आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशियल टीजर रिलीज कर झलक दिखा दी है।

Mahindra XEV 9s

महिंद्रा ने XEV 9s का टीजर जारी किया है, जिसमें कार के इंटीरियर की शानदार झलक दिखाई गई है। इस टीजर से साफ पता चलता है कि ये कार न सिर्फ डिजाइन में कमाल की है, बल्कि परफॉर्मेंस में भी टॉप क्लास रहेगी। पावर और रेंज के अलावा कम्फर्ट और प्रीमियम फील में भी ये बाकी कारों को टक्कर देगी।

XEV 9e में एंटरटेनमेंट का खास ख्याल रखा गया है। कंपनी ने इसमें हार्मन कार्डन का 1,400W का 16-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम लगाया है, जो डॉल्बी एटमॉस फीचर के साथ आता है। आमतौर पर इतना दमदार ऑडियो सिस्टम सिर्फ हाई-एंड लग्जरी कारों में ही मिलता है, लेकिन महिंद्रा इसे इलेक्ट्रिक SUV में ला रही है।

रास्ते में कार की बैटरी हो जाए डाउन तो क्या करें? जानिए जंप स्टार्ट का सही तरीका | car-battery-jump-start-how-to-start-car-with-jumper-cables
रास्ते में कार की बैटरी हो जाए डाउन तो क्या करें? जानिए जंप स्टार्ट का सही तरीका

फ्यूचरिस्टिक केबिन का कमाल

महिंद्रा XEV 9s को 27 नवंबर को ग्लोबल लॉन्च करने वाली है। इसके लिए कंपनी ‘Scream Electric’ इवेंट करेगी। ये कंपनी की पहली थ्री-रो ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है, जो हल्के, मजबूत और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी है।

कार के अंदर सबसे ज्यादा ध्यान खींचेगा इसका ट्रिपल डिजिटल डिस्प्ले सेटअप, जो डैशबोर्ड को पूरी तरह मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। इसके अलावा फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, सिंपल स्टाइलिश गियर सेलेक्टर और लगभग पूरी छत कवर करने वाला पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स भी हैं।

कम्फर्ट और सेफ्टी के धांसू फीचर्स

महिंद्रा की XEV 9s सिर्फ डिजाइन और टेक में ही नहीं, कम्फर्ट और सेफ्टी में भी कड़ी टक्कर देगी। कंपनी ने यूजर्स के आराम और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। इसमें मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड-वेंटिलेटेड सीट्स, मेमोरी फंक्शन वाली सीटें, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सेंटर आर्मरेस्ट और एंबियंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

सेफ्टी के मोर्चे पर लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और स्मार्ट ड्राइविंग असिस्ट जैसे फीचर्स होंगे, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाएंगे।

परफॉर्मेंस और रेंज का राज

इलेक्ट्रिक कार खरीदते वक्त सबसे बड़ा सवाल रेंज का होता है। XEV 9s के लिए भी यही क्वेश्चन है। कंपनी ने नई बैटरी और लेटेस्ट मोटर टेक यूज की है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 500 किमी की रेंज मिलेगी। बैटरी को तेज चार्ज करने के लिए अल्ट्रा फास्ट DC चार्जर भी होगा।

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment