ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mahindra XEV 9S Teaser: 27 नवंबर डेब्यू, 7-सीटर EV में 656km रेंज – बड़े परिवारों का सपना!

On: November 2, 2025 12:52 PM
Follow Us:
Mahindra XEV 9S Teaser: 27 नवंबर डेब्यू, 7-सीटर EV में 656km रेंज – बड़े परिवारों का सपना!
Join WhatsApp Group

Mahindra XEV 9S Teaser November 27: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा XEV 9S का टीजर जारी कर दिया है। ये कंपनी के EV लाइनअप में बड़ा और अहम ऐडिशन साबित होगी। खास बात ये कि ये SUV 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आएगी, यानी तीन रो की सीटिंग। इसके लिए कंपनी ने व्हीलबेस को XEV 9e के मुकाबले थोड़ा लंबा रखा है, जो 2775mm से ज्यादा होगा।

INGLO प्लेटफॉर्म पर बनेगी नई SUV Mahindra XEV 9S

महिंद्रा XEV 9S को कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जो पहले XEV 9e में यूज हो चुका है। ये प्लेटफॉर्म खास EV के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी सबसे कमाल की बात ये है कि ये लंबाई और सीटिंग में फ्लेक्सिबिलिटी देता है। इसी वजह से कंपनी बिना डिजाइन में बड़े बदलाव के XEV 9S को लंबे व्हीलबेस के साथ बना सकी।

रास्ते में कार की बैटरी हो जाए डाउन तो क्या करें? जानिए जंप स्टार्ट का सही तरीका | car-battery-jump-start-how-to-start-car-with-jumper-cables
रास्ते में कार की बैटरी हो जाए डाउन तो क्या करें? जानिए जंप स्टार्ट का सही तरीका

अंदरूनी जगह और सीटिंग में बड़ा बदलाव

नई XEV 9S में थर्ड रो की सीटें मिलेंगी, जो XEV 9e के 5-सीटर लेआउट से अलग होगी। बढ़ी हुई लंबाई से अंदर पैसेंजर्स को ज्यादा स्पेस मिलेगा। ये SUV बड़े परिवारों या लॉन्ग ट्रिप्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनेगी।

बैटरी और रेंज

महिंद्रा XEV 9S में XEV 9e जैसी बैटरी कॉन्फिगरेशन मिल सकती है। कंपनी इसमें 79 kWh का बैटरी पैक दे सकती है, जो एक चार्ज पर करीब 656 किलोमीटर रेंज देगा। वहीं XEV 9e में 59 kWh बैटरी 542 किलोमीटर की रेंज देती है।

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

फीचर्स से भरपूर होगी ये SUV

महिंद्रा अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक SUV की तरह XEV 9S को भी हाई-एंड फीचर्स से लैस करेगी। माना जा रहा है कि इसमें वही प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे जो “बॉर्न इलेक्ट्रिक” लाइनअप की बाकी गाड़ियों में हैं।

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment