Mahindra XUV7XO फेसलिफ्ट में नए फीचर्स, अपडेटेड डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है, जो इसे Tata Safari का सीधा प्रतिद्वंदी बनाता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बार फिर SUV सेगमेंट में धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में ‘XUV7XO’ नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया है, जिसे 2026 में लॉन्च होने वाली Mahindra XUV700 Facelift के नाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसी तरह की रीब्रांडिंग Mahindra ने 2024 में XUV300 फेसलिफ्ट के साथ भी की थी, जिसे XUV 3XO नाम से लॉन्च किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि XUV700 फेसलिफ्ट भी नए नाम और नई पहचान के साथ आएगी।
नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि इंजन सेटअप लगभग पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है।
2026 Mahindra XUV700 Facelift: बदलने वाला है डिज़ाइन?
नया मॉडल ज्यादातर बदलाव SUV के फ्रंट सेक्शन में लेकर आएगा। अनुमान है कि XUV7XO में मिलेगा:
नया डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल
ट्विन-पॉड स्टाइल हेडलैंप
नया बंपर डिज़ाइन
अपडेटेड LED DRL सिग्नेचर
हालांकि बॉडी पैनल जैसे डोर, बोनट और फेंडर में बदलाव नहीं किए जाएंगे।
SUV में नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं।
पीछे की ओर, एक नया कनेक्टेड लाइटबार डिज़ाइन मिलने की संभावना है, जो SUV को और प्रीमियम लुक देगा। रियर बंपर भी थोड़ा अपडेटेड होगा।
इंटीरियर: मिलेगा ट्रिपल स्क्रीन सेटअप
नई Mahindra XUV7XO का इंटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न और हाईटेक होने वाला है। इसमें XEV 9e वाला ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिल सकता है, जो डैशबोर्ड को पूरी तरह बदल देगा।
इसके अलावा मिलने की उम्मीद है:
प्रीमियम Harman Kardon साउंड सिस्टम
ऑटो-डिमिंग IRVM
रियर सीट एंटरटेनमेंट के लिए BYOD फीचर
फिजिकल बटन्स की जगह टच कंट्रोल आएंगे या नहीं यह लॉन्च के समय साफ होगा।
इंजन ऑप्शंस
2026 Mahindra XUV7XO में पुराने इंजन सेटअप को ही जारी रखने की उम्मीद है:
2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन
पावर: 200 BHP
टॉर्क: 380 Nm
2.2L टर्बो डीजल इंजन
पावर: 155 BHP / 185 BHP
टॉर्क: 360 Nm / 450 Nm
यानी परफॉर्मेंस के मामले में SUV पहले जितनी ही पावरफुल रहने वाली है।
गियरबॉक्स और ड्राइवट्रेन
Mahindra XUV7XO दो गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध रहेगी:
6-स्पीड मैनुअल
6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में खास तौर पर AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी मिलेगा, जिससे ऑफ-रोड और खराब रास्तों पर गाड़ी की पकड़ मजबूत बनी रहती है।













