ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

लॉन्च से पहले Maruti e Vitara की पूरी जानकारी लीक जानें हर डिटेल

On: नवम्बर 29, 2025 12:02 अपराह्न
Follow Us:
लॉन्च से पहले Maruti e Vitara की पूरी जानकारी लीक जानें हर डिटेल
Join WhatsApp Group

Maruti e Vitara: मारुति सुजुकी पहले ही e Vitara का लुक और इसके फीचर्स तथा बैटरी पैक विकल्प दिखा चुकी है। यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से बेचा जा रहा है। हालांकि भारत में इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च वाले दिन किया जाएगा। यह उन चार बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों में सबसे पहला मॉडल है जिन्हें मारुति सुजुकी 2030 तक भारतीय सड़कों पर उतारने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस कार में क्या खास मिलने वाला है।

मारुति सुजुकी भारत में साल के अंत को और भी खास बनाने जा रही है क्योंकि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। Maruti e Vitara इस कार निर्माता का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल है जिसे 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही मारुति भी उन ऑटोमेकर्स की लिस्ट में शामिल होने जा रही है जो भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही हैं।

नए लुक और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आ रही होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, जानिए फीचर्स और कीमत | honda-elevate-facelift-teaser-released-launch-october-6-booking-price-features
नए लुक और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आ रही होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, जानिए फीचर्स और कीमत

Maruti e Vitara फीचर्स से होगी फुल पैक

Maruti e Vitara में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टीपल ड्राइव मोड, दस तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और सामने की तरफ वेंटिलेटेड सीटे दी जाने वाली हैं। इसके साथ सुजुकी कनेक्ट तकनीक भी मौजूद होगी।

सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सात एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

कार एक्सीडेंट के बाद रिपेयर बिल से बचना है? पॉलिसी लेते समय इन पार्ट्स का रखें ध्यान | car-accident-expensive-repair-parts-replacement-cost-guide
कार एक्सीडेंट के बाद रिपेयर बिल से बचना है? पॉलिसी लेते समय इन पार्ट्स का रखें ध्यान

Maruti Suzuki e Vitara पावरट्रेन और बैटरी विकल्प

ई विटारा दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आएगी। पहला 48.8 kWh और दूसरा बड़ा 61.1 kWh पैक। दोनों बैटरी पैक एक ही इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़े रहेंगे जो फ्रंट एक्सल पर काम करेगी।

कंपनी का कहना है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर e Vitara लगभग 500 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही इसे डीसी फास्ट चार्जर से मात्र 50 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।

जम्मू-कश्मीर में EV खरीदने पर 5% ब्याज छूट, 2032 तक सड़कों पर उतरेंगे 1.40 लाख वाहन | jammu-kashmir-electric-vehicle-policy-2026-subsidies-charging-stations
जम्मू-कश्मीर में EV खरीदने पर 5% ब्याज छूट, 2032 तक सड़कों पर उतरेंगे 1.40 लाख वाहन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment