ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Maruti Fronx Flex Fuel: मारुति की नई कार चलेगी 85% एथेनॉल पर! 2026 में भारत आएगी

On: October 31, 2025 8:26 AM
Follow Us:
Maruti Fronx Flex Fuel: मारुति की नई कार चलेगी 85% एथेनॉल पर! 2026 में भारत आएगी
Join WhatsApp Group

Maruti Fronx Flex Fuel 85% ethanol India: भारत में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की रफ्तार तेज हो रही है और अब मारुति सुजुकी ने इसका पूरा जवाब दे दिया है। कंपनी ने Japan Mobility Show 2025 में अपनी नई Maruti Suzuki Fronx Flex Fuel Concept कार दिखाई है, जो 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक देगी।

इस कार की सबसे कमाल की बात ये है कि ये 85% तक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E85) पर आसानी से चल सकती है। मतलब जब पेट्रोल पंप पर E85 फ्यूल आएगा, तब भी आपको कोई टेंशन नहीं होगी।

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

सरकार का प्लान और मारुति की स्मार्ट तैयारी Maruti Fronx Flex Fuel

भारत सरकार अगले पांच सालों में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा 30% तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में Fronx Flex Fuel मॉडल भारतीय बाजार में एथेनॉल ईंधन की दिशा में बड़ा गेम चेंजर साबित होगा। ये कार न सिर्फ पर्यावरण को बचाएगी, बल्कि लंबे समय में आपका फ्यूल बिल भी काफी कम कर देगी।

डिजाइन: पुराना लुक, नई पहचान

डिजाइन में Fronx Flex Fuel कॉन्सेप्ट बिल्कुल वैसी ही लगती है जैसे भारत में बिक रही मौजूदा Fronx। लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,765 mm और ऊंचाई 1,550 mm है। लेकिन इसमें काले अलॉय व्हील्स और साइड पर हरे रंग के “Flex Fuel” स्टिकर्स लगे हैं, जो इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाते हैं।

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

फीचर्स: एक्सपोर्ट मॉडल वाली लग्जरी

Japan Mobility Show में दिखाई गई Fronx Flex Fuel कॉन्सेप्ट भारत से एक्सपोर्ट होने वाले वर्जन पर बेस्ड है। इसमें ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स हैं, जैसे ADAS, हीटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) और ऑटो होल्ड फीचर। सुरक्षा और कम्फर्ट के मामले में ये कार टॉप क्लास है।

Maruti Suzuki Fronx Flex Fuel: इंजन और परफॉर्मेंस

जापान में पेश की गई Fronx में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। साथ ही इसमें Suzuki AllGrip Select AWD टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव | new-hyundai-creta-2027-hybrid-engine-design-features
2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव

भारत में अभी Fronx दो इंजन ऑप्शन के साथ बिक रही है – 1.2-लीटर डुअल-जेट पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल। लेकिन ये साफ नहीं है कि भारत में Flex Fuel वर्जन में कौन सा इंजन आएगा।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment