ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

मारुति सुजुकी e-Vitara की धमाकेदार एंट्री! इस महीने भारत में लॉन्च, जानें खासियतें

On: अक्टूबर 9, 2025 5:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
मारुति सुजुकी e-Vitara की धमाकेदार एंट्री! इस महीने भारत में लॉन्च, जानें खासियतें
Join WhatsApp Group

e-Vitara car News Update: नई दिल्ली: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara भारत में जल्द ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी! 6 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली यूनिट को प्रोडक्शन लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

उसी दिन कंपनी ने अपने पहले हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड निर्माण प्लांट का भी उद्घाटन किया। मारुति सुजुकी e-Vitara को पिछले दो महीनों से विदेशों में भेजा जा रहा है, लेकिन भारतीय ग्राहकों को इसका इंतजार अब खत्म होने वाला है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यह धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली है।

विदेशों में पहले ही मचा चुकी है धूम e-Vitara

मारुति सुजुकी ने अगस्त 2025 से ही e-Vitara का निर्यात शुरू कर दिया था। कंपनी ने गुजरात के पिपावव पोर्ट से लगभग 2,900 यूनिट्स को 12 यूरोपीय देशों में भेजा है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

इनमें यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड जैसे देश शामिल हैं। यह कदम मारुति सुजुकी के उस मिशन का हिस्सा है, जिसके तहत भारत को e-Vitara का वैश्विक प्रोडक्शन हब बनाया जा रहा है। यानी भारत से बनी यह एसयूवी अब दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ेगी।

टोयोटा के साथ मिलकर बनाया खास प्लेटफॉर्म

मारुति सुजुकी e-Vitara को गुजरात की अत्याधुनिक फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 40PL डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे मारुति ने टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया है। खास बात यह है कि इसी प्लेटफॉर्म पर टोयोटा की Urban Cruiser EV भी बनाई जाएगी। यह साझेदारी दोनों कंपनियों की तकनीकी ताकत को दर्शाती है।

सुरक्षा में भी है अव्वल

मारुति सुजुकी e-Vitara सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस में ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी दमदार है। इसने Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

इसमें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 77% और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन में 85% स्कोर मिला है, जो इसकी मजबूती को साबित करता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी विकल्पों—49kWh और 61kWh—के साथ आएगी। बड़े बैटरी वेरिएंट में डुअल-मोटर AWD (AllGrip-e) सिस्टम भी मिलेगा। भारत में इसके वेरिएंट्स और फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च से पहले कंपनी साझा करेगी।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment