ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं Maruti Victoris और टाटा सिएरा, SUV बाजार में मचेगा तहलका!

On: सितम्बर 7, 2025 7:54 अपराह्न
Follow Us:
क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं Maruti Victoris और टाटा सिएरा, SUV बाजार में मचेगा तहलका!
Join WhatsApp Group

Maruti Victoris: हुंडई क्रेटा ने 2015 से मिड-साइज SUV सेगमेंट में धमाल मचाया हुआ है, लेकिन अब मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स इसे कड़ी चुनौती देने को तैयार हैं। मारुति अपनी नई SUV विक्टोरिस और टाटा अपनी सिएरा (इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ) लॉन्च करने जा रहे हैं। विक्टोरिस इस दिवाली से पहले शोरूम में नजर आएगी, जबकि सिएरा अक्टूबर या नवंबर 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं, इन दोनों गाड़ियों में क्या है खास और ये क्रेटा को कैसे टक्कर देंगी।

मारुति विक्टोरिस: बुकिंग और फीचर्स

मारुति सुजुकी की विक्टोरिस SUV छह ट्रिम वेरिएंट्स – LXI, VXI, ZXI, ZXI (O), ZXI+, और ZXI+ (O) में आएगी। इसे मारुति की एरिना डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। इस गाड़ी को सिर्फ 11,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। विक्टोरिस में लेवल 2 ADAS, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे शानदार फीचर्स हैं। यह SUV तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी – 103 बीएचपी का 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल, 116 बीएचपी का 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, और 89 बीएचपी का 1.5-लीटर पेट्रोल CNG।

धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत | dhanteras-2026-vehicle-buying-shubh-muhurat-lucky-colors-car-bike
धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत

टाटा सिएरा EV: इलेक्ट्रिक पावर का दम

टाटा सिएरा EV अगले 2-3 महीनों में भारत में धमाकेदार वापसी करने को तैयार है। यह SUV नए डिजाइन, टेक्नोलॉजी से भरपूर इंटीरियर और कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएगी। शुरुआत में यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च होगी, जिसमें हैरियर EV से लिया गया पावरट्रेन और दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ QWD सिस्टम होगा। 2026 में इसका ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) मॉडल भी आएगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, बिल्ट-इन डैशकैम और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

टाटा सिएरा के इंजन ऑप्शंस

फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी | best-cng-cars-with-big-boot-space-in-india
फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी

सिएरा के ICE मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन होंगे। बाद में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी लॉन्च किया जाएगा। यह SUV न सिर्फ पावरफुल होगी, बल्कि इसके आधुनिक फीचर्स और स्टाइलिश लुक इसे क्रेटा का मजबूत प्रतिद्वंदी बनाएंगे। मारुति और टाटा की इन गाड़ियों के आने से मिड-साइज SUV सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें | honda-0-alpha-electric-suv-india-debut-date-december-2026-features
क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment