ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

New Volvo Buses: अब पंजाब से दिल्ली तक बस सफर में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, बसें खरीदने को लेकर 6 जून को खुलेंगे टेंडर

On: जून 3, 2025 2:07 अपराह्न
Follow Us:
New Volvo Buses: अब पंजाब से दिल्ली तक बस सफर में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, बसें खरीदने को लेकर 6 जून को खुलेंगे टेंडर
Join WhatsApp Group

New Volvo Buses: Now luxury facilities will be available in bus travel from Punjab to Delhi, tenders for purchasing buses will open on June 6: पंजाब रोडवेज ने 19 नई एसी यूरो-6 वॉल्वो बसें खरीदने का फैसला लिया है। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने हरी झंडी दे दी है। 6 जून को टेंडर खुलेंगे, जबकि जुलाई में नई वॉल्वो दौड़ती नजर आएंगी। यह सभी बसें पंजाब के बड़े जिलों और चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट तक चलेंगी।

इन बसों में खासियत यह है कि अब रोडवेज में भी प्राइवेट बसों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बसों में आरामदायक सीट, एयर कंडीशनिंग, म्यूजिक और हर सीट पर बिजली प्लग दिखेगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली तक पंजाब से रोडवेज की 19 वॉल्वो की सर्विस है, लेकिन यह सभी यूरो-4 है।

New Volvo Buses: पंजाब से दिल्ली तक आसान कनेक्टिविटी

इन बसों की दिल्ली में एंट्री बंद हो गई है। वर्तमान में पंजाब रोडवेज की 19 और पीआरटीसी की 10 से ज्यादा वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जा रही हैं। पीआरटीसी बसों की जिला पटियाला और लुधियाना आदि बड़े शहरों से सर्विस है। पंजाब से लाखों की संख्या में परिवार विदेश में हैं।

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, नए फीचर्स के साथ बदलेगा एसयूवी का अंदाज
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, नए फीचर्स के साथ बदलेगा एसयूवी का अंदाज

हर एनआरआई अब नई लग्जरी बसों के सफर का लाभ ले सकेगा। पंजाब भी यूरो-6 वॉल्वो खरीद करे, जिसके लिए 1 साल से दिल्ली सरकार पत्र भेज रही है। अब पंजाब ने इसको लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। नई एसी यूरो-6 बसें जिला जालंधर अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना और चंडीगढ़ से चलेंगी।

पंजाब ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वॉल्वो एसी यूरो-6 बसों की खरीद को लेकर प्रोसेस चल रहा है। टेंडर लग चुके हैं और रोडवेज में जल्द ही बसों की खरीद होगी।

होने से रोडवेज को मुश्किलें आ रही थीं। पंजाब में 15 जून, 2022 को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रोडवेज की वॉल्वो बसें शुरू हुई थीं। इससे पहले केवल निजी बसों का ही बोलबाला था। आप सरकार ने इस सर्विस को राज्य के अलग-अलग जिलों से शुरू किया है। हर दिन वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रही हैं।

28 जुलाई से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 3 श्रेणियों में मिलेंगी सीटें

हुंडई ने कार चोरी रोकने के लिए दिया नया फीचर, फोन से बंद कर सकेंगे कार का री-स्टार्ट
हुंडई ने कार चोरी रोकने के लिए दिया नया फीचर, फोन से बंद कर सकेंगे कार का री-स्टार्ट

पठानकोट आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत तीर्थयात्रा को लेकर भारत गौरव ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह यात्रा 28 जुलाई को पठानकोट कैंट स्टेशन से शुरू होगी। कुल 13 दिन की यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान श्रद्धालु तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन कर सकेंगे।

ट्रेन में 13 बोर्डिंग और डी- बोर्डिंग स्टेशन होंगे। इनमें पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अम्बाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट और ग्वालियर शामिल हैं। इकोनॉमी क्लास में 640 सीटें, स्टैंडर्ड क्लास में 70 और कम्फर्ट क्लास में 50 सीटें हैं।

पैकेज में टिकट, चाय, नाश्ता, लंच क्लास में नॉन-एसी आवास मिलेगा। स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास में एसी आवास की सुविधा रहेगी। ठहरने की व्यवस्था डबल या ट्रिपल शेयरिंग पर होगी । दर्शनीय स्थलों की यात्रा और स्थानांतरण के लिए बसें मिलेंगी। इकोनॉमी और स्टैंडर्ड क्लास में नॉन- एसी बसें, जबकि कम्फर्ट क्लास में एसी बसें मिलेंगी। बुकिंग www. irctctourism.com पर की जा सकती है। चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से भी बुकिंग संभव है।

इकोनॉमी
» इकोनॉमी क्लास : 30135
» स्टैंडर्ड क्लास : 43,370
» कम्फर्ट क्लास : 57,470

पेट्रोल कार को CNG में बदलने से पहले जान लें ये बातें, वरना इंश्योरेंस क्लेम में फंस सकते हैं
पेट्रोल कार को CNG में बदलने से पहले जान लें ये बातें, वरना इंश्योरेंस क्लेम में फंस सकते हैं

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment