ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

धमाकेदार लॉन्च! Nissan Magnite CNG अब AMT के साथ, कीमत और फीचर्स जानें

On: अक्टूबर 20, 2025 9:35 पूर्वाह्न
Follow Us:
धमाकेदार लॉन्च! Nissan Magnite CNG अब AMT के साथ, कीमत और फीचर्स जानें
Join WhatsApp Group

Nissan Magnite CNG AMT price and features: नई दिल्ली | अगर आप फेस्टिव सीजन या आने वाले दिनों में मिड-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है। कार कंपनी निस्सान ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV निस्सान मैग्नाइट CNG का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

अब इसमें AMT यानी ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स में रेट्रो-फिट CNG किट फिट करने की सुविधा भी दी है। अगर आप किट लेना चाहें, तो निस्सान के डीलरशिप पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

Nissan Magnite CNG

निस्सान मैग्नाइट CNG में अब ग्राहकों के पास मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन हैं। GST 2.0 के बदलाव के बाद CNG किट की कीमत में करीब 3000 रुपये की कमी आई है, और अब ये सिर्फ 71,999 रुपये में मिल रही है। कंपनी इसे 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ दे रही है। ये लंबी वारंटी ग्राहकों को भरपूर भरोसा दिलाती है।

निस्सान मैग्नाइट को कंपनी कुल 11 वेरिएंट्स में पेश करती है, जिसमें मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं। कीमत की बात करें तो ये 6.34 लाख रुपये से शुरू होकर 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका टॉप-स्पेक मैग्नाइट CNG मैनुअल वेरिएंट 9.20 लाख रुपये में उपलब्ध है।

4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च | triumph-bonneville-t40-booking-price-specs-delivery-india
4,999 रुपये में बुक करें ट्रायम्फ बॉनेविल टी40, 2.80 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

CNG भरवाने में मिलेगी आसानी Nissan Magnite CNG

निस्सान ने नए CNG मॉडल में एक बड़ा बदलाव किया है। अब CNG का वॉल्व सीधे फ्यूल लिड (ईंधन ढक्कन) के अंदर फिट है, जिससे पीछे से ही पेट्रोल की तरह CNG भरवाई जा सकेगी। पहले इसके लिए इंजन कम्पार्टमेंट खोलना पड़ता था, जो काफी असुविधाजनक था। इस बदलाव से रिफ्यूलिंग आसान और सुरक्षित हो गई है।

मैग्नाइट CNG अपनी कम लागत, शानदार माइलेज और SUV स्टाइल के कारण पहले से ही मार्केट में हिट है। अब AMT गियरबॉक्स जुड़ने से ये उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट हो गई है, जो शहर के ट्रैफिक में ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा चाहते हैं।

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता | ev-battery-replacement-cost-reduction-technology-pli-scheme
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हुई तो कितना आएगा खर्च? नई तकनीक से रिप्लेसमेंट होगा सस्ता

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment