ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Range Rover Sport SV Black Edition: 3.6 सेकंड में 100 की रफ्तार, तूफान बनकर आई Land Rover की सुपर लक्जरी SUV

Follow Us:
Range Rover Sport SV Black Edition: 3.6 सेकंड में 100 की रफ्तार, तूफान बनकर आई Land Rover की सुपर लक्जरी SUV
Join WhatsApp Group

Range Rover Sport SV Black Edition 100 kmph in 3.6 seconds, Land Rover’s super luxury SUV comes like a storm: ये एक सुपर परफॉर्मेंस और लग्जरी SUV है, जो केवल 3.6 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ती है। इसमें 626 bhp V8 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन, 6D डायनामिक सस्पेंशन और ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। यह ब्रिटेन के गुडवुड फेस्टिवल में शोकेस हुई है और इसके लॉन्च की उम्मीद भारत सहित दुनियाभर में इस साल के अंत तक की जा रही है।

Range Rover Sport SV Black Edition: स्टाइल की पहचान

Range Rover Sport SV Black Edition ने बाजार में एंट्री लेते ही कारप्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस SUV को ब्रिटेन के गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में पहली बार शोकेस किया गया, और तभी से ये चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर आप परफॉर्मेंस और लक्जरी के कॉम्बिनेशन के दीवाने हैं, तो ये गाड़ी आपके लिए ही बनी है।

यह एडिशन ना सिर्फ देखने में शाही लगता है, बल्कि इसके अंदर छुपा दमदार V8 इंजन इसे स्पीड का बेताज बादशाह बना देता है।

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

स्पोर्ट्स कार को देती है टक्कर

Range Rover Sport SV Black Edition में लगा है 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, जो 626 bhp की जबरदस्त ताकत और 750 Nm टॉर्क पैदा करता है। हैरानी की बात तो ये है कि ये कार केवल 3.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

इसकी टॉप स्पीड है 290 किमी/घंटा मतलब सड़क पर ये किसी तूफान से कम नहीं लगती। 6D डायनामिक सस्पेंशन सेटअप इसकी स्टेबिलिटी और हैंडलिंग को बेजोड़ बनाता है।

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

डार्क स्टाइल का जलवा

इस SUV को “डार्क इज़ ब्यूटीफुल” की परिभाषा दी जा सकती है। एक्सटीरियर में डार्क डी-क्रोम्ड एलिमेंट्स के साथ कार्बन फाइबर बोनट, क्वाड एग्जॉस्ट और 23-इंच ग्लॉस ब्लैक फ्रोज्ड अलॉय व्हील्स इसे आक्रामक लुक देते हैं।
इंटीरियर में एबोनी विंडसर लेदर सीट्स और ग्लॉस ब्लैक फिनिशर के साथ ऑल-ब्लैक थीम दी गई है, जो इसे रॉयल लेकिन स्पोर्टी लुक देती है। हर डिटेल में प्रीमियमनेस झलकती है।

कब होगी लॉन्च

2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव | new-hyundai-creta-2027-hybrid-engine-design-features
2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव

अभी तक Range Rover Sport SV Black Edition केवल शोकेस की गई है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में इसकी ग्लोबल बिक्री शुरू हो जाएगी। Land Rover ने संकेत दिए हैं कि इसकी डिलीवरी इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती है।

भारतीय मार्केट में भी इसके लॉन्च की संभावना है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। SUV प्रेमियों को थोड़ी इंतजार करनी पड़ सकती है, लेकिन जिस स्पेसिफिकेशन की बात हो रही है वो इंतजार निश्चित ही वाजिब लगता है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment