ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Renault Duster India launch: रेनो डस्टर 2026, 1.0L+1.3L इंजन, मैनुअल-ऑटो, पूरी डिटेल

On: अक्टूबर 29, 2025 9:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
Renault Duster India launch: रेनो डस्टर 2026, 1.0L+1.3L इंजन, मैनुअल-ऑटो, पूरी डिटेल
Join WhatsApp Group

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर, Renault duster India launch: रेनो ने फाइनली नई रेनो डस्टर की इंडिया लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। नई रेनो डस्टर को 26 जनवरी 2026 को इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। रेनो डस्टर एक मिडसाइज SUV होगी। नई रेनो डस्टर की वापसी करीब 4 साल बाद हो रही है। नई रेनो डस्टर को आइकॉनिक नेमप्लेट के साथ पेश किया जाएगा।

Renault Duster India launch: न्यू रेनो डस्टर की भारत में लॉन्चिंग

नई डस्टर को इंडियन रोड्स पर पिछले कई महीनों से स्पॉट किया जा रहा है। इसकी टेस्टिंग इंडियन सड़कों पर चल रही है। कंपनी के मुताबिक नई रेनो डस्टर कंपनी की पहली कार होगी जो कंपनी के इंटरनेशनल प्लान 2027 का पार्ट होगी। रेनो डस्टर की नई मॉडल कंपनी की प्रोडक्ट स्ट्रेटजी ‘renault, rethink’ को फॉलो करेगी।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी रेनो डस्टर

नई डस्टर को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी रेनो डस्टर को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार रेनो डस्टर के साथ रेनो का 156hp 1.3-लीटर ‘HR13’ टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। रेनो डस्टर को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरियंट में पेश किया जाएगा। इसके साथ 1.0-लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो कि काइगर में पहले से मौजूद है। कंपनी से डीजल इंजन की उम्मीद तो नहीं है लेकिन हाईब्रिड की उम्मीद की जा रही है।

भारत में इन गाड़ियों से मुकाबला

2012 में पहली रेनॉल्ट डस्टर ने भारत में मोनोकॉक-बेस्ड मिडसाइज SUV सेगमेंट को पॉपुलर बनाया और ढेर सारे फैंस जुटाए। रेनो ने 2022 की शुरुआत में डिमांड गिरने की वजह से पुरानी डस्टर को डिस्कंटिन्यू कर दिया, जो मुख्य रूप से ह्यूंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टोर और वोक्सवैगन टाइगन जैसे स्ट्रॉन्ग राइवल्स के आने का नतीजा था। नए साल में नई डस्टर का मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टाटा सिएरा, कर्व, होंडा एलिवेट, टोयोटा हाइराइडर जैसी गाड़ियों से होगा।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

दिलचस्प बात ये है कि निसान टेरानो की तरह, जो पुरानी डस्टर का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन थी, निसान 2026 में टेक्टन के साथ इतिहास दोहराने को रेडी है। टेक्टन एक आने वाली मिडसाइज SUV है जिसे नई डस्टर वाले CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। टेक्टन का डिजाइन निसान की बड़ी SUV से इंस्पायर्ड होगा और ये नई डस्टर के समान ही मैकेनिकली डिजाइन वाली होगी। इसे 2026 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment