EICMA 2025: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक हिमालयन 450 का नया वेरिएंट माना ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। ये खास वेरिएंट उत्तराखंड के माना पास से प्रेरित है, जो भारत की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में शुमार है। पूरी तरह ब्लैक थीम वाली ये बाइक एडवेंचर लवर्स को और भी दमदार लुक देती है। EICMA 2025 में ग्लोबल डेब्यू के बाद ये बाइक फैंस के बीच छा गई है।
EICMA 2025: ब्लैक्ड-आउट लुक और नए एक्सेसरीज
नई हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन में ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम है, जो बाइक के ज्यादातर बॉडी पैनल्स और साइकिल पार्ट्स पर लगी हुई है। फ्यूल टैंक पर हल्के ग्रे ग्राफिक्स हैं, जो लुक को कूल कंट्रास्ट देते हैं। कंपनी ने इसमें कई धांसू एक्सेसरीज भी ऐड की हैं, जैसे ब्लैक रैली हैंडगार्ड्स, रैली सीट, ऊंचा फ्रंट मडगार्ड और रैली-स्टाइल रियर सेक्शन। ऊपर से ट्यूबलेस स्पोक्ड व्हील्स भी मिलेंगे, जो ऑफ-रोडिंग को सुपर ईजी बना देते हैं।
Royal Enfield Himalayan 450 Mana- इंजन और परफॉर्मेंस
माना ब्लैक एडिशन में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं है। ये स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही 452cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड ‘शेरपा’ इंजन यूज करता है, जो 8,000 rpm पर 39.5 bhp पावर और 5,500 rpm पर 40 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो स्मूद राइडिंग का मजा दोगुना कर देता है।
Royal Enfield Himalayan 450 Mana- लॉन्च और संभावित कीमत
भारत में हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन की लॉन्चिंग आने वाले महीनों में हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे अपने सालाना मोटोवर्स इवेंट में पेश करेगी। इसी इवेंट में बुलेट 650 की कीमतों का ऐलान भी हो सकता है।













