ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Royal Enfield Online: घर बैठे खरीदें रॉयल एनफील्ड बुलेट! अब डीलरशिप जाने की जरूरत नहीं

On: अक्टूबर 10, 2025 9:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
Royal Enfield Online: घर बैठे खरीदें रॉयल एनफील्ड बुलेट! अब डीलरशिप जाने की जरूरत नहीं
Join WhatsApp Group

Royal Enfield Online Buy kase karen: ऑटो डेस्क | बाइक लवर्स के लिए शानदार खबर! अब रॉयल एनफील्ड बुलेट खरीदने के लिए आपको डीलरशिप के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जी हां, अपनी पसंदीदा बुलेट अब घर बैठे मोबाइल से बुक कर सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड ने गुरुवार को ऐलान किया कि उनकी 350cc मोटरसाइकिल्स अब अमेजन इंडिया के जरिए ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं। फिलहाल यह सुविधा अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, और पुणे जैसे पांच बड़े शहरों में शुरू की गई है। तो, अगर आप बुलेट के दीवाने हैं, तो यह मौका आपके लिए है! आइए जानते हैं, ऑनलाइन बुलेट खरीदने की पूरी प्रक्रिया और डिटेल्स।

इन मोटरसाइकिल्स की होगी ऑनलाइन बिक्री Royal Enfield Online

रॉयल एनफील्ड ने बताया कि क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350, गोआन क्लासिक 350, और नई मेट्योर 350 अब अमेजन इंडिया पर उनके ब्रांड स्टोर के जरिए उपलब्ध होंगी। बाइक की डिलीवरी और बिक्री के बाद की सर्विस आपके शहर के नजदीकी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप के जरिए होगी।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

यानी, आपको ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी, लेकिन बाकी प्रक्रिया आपकी पसंदीदा डीलरशिप ही संभालेगी। यह सुविधा बाइक खरीदने को और आसान बनाती है।

फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजन के साथ साझेदारी

हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी कर बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ, और मुंबई में अपनी 350cc बाइक्स की ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी। अब अमेजन इंडिया के साथ नई साझेदारी से यह सुविधा पांच और शहरों में उपलब्ध हो गई है।

यानी अब देश के 10 बड़े शहरों में रॉयल एनफील्ड की 350cc मोटरसाइकिल्स ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं। कंपनी जल्द ही अपने 450cc मॉडल्स को भी इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लाने की योजना बना रही है, जिससे बाइक लवर्स के लिए और ज्यादा ऑप्शन्स खुलेंगे।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

रॉयल एनफील्ड का यह कदम बाइक खरीदने के अनुभव को डिजिटल और आसान बना रहा है। अगर आप भी अपनी ड्रीम बाइक घर बैठे बुक करना चाहते हैं, तो अमेजन इंडिया पर जाकर अपनी पसंदीदा बुलेट चुनें और बुकिंग शुरू करें!

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment