ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा के छोरों, जान लो Royal Enfield की 350cc बाइक्स कितनी हुई सस्ती, कौन से मॉडल्स हुए महंगे

On: सितम्बर 16, 2025 8:59 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा के छोरों, जान लो Royal Enfield की 350cc बाइक्स कितनी हुई सस्ती, कौन से मॉडल्स हुए महंगे
Join WhatsApp Group

Royal Enfield price after GST : हरियाणा में क्रूजर बाइक्स का क्रेज गजब का है। रॉयल एनफील्ड, जावा, और येज्दी जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में छाई हुई हैं, लेकिन रॉयल एनफील्ड की बाइक्स बिक्री में हमेशा आगे रहती हैं। पहले इनकी कीमतें थोड़ी ज्यादा थीं, लेकिन अब GST 2.0 लागू होने से रॉयल एनफील्ड की 350cc रेंज सस्ती हो गई है। कंपनी ने अपनी पूरी 350cc लाइनअप की नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है, जो बाइक लवर्स के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा के छोरों जान लो अब कौन सी बाइक सस्ती हुई और कौन सी महंगी हो गई है?

Royal Enfield GST कटौती से कीमतों में राहत

पिछले हफ्ते रॉयल एनफील्ड ने ऐलान किया था कि भारत सरकार के नए GST नियमों के तहत 350cc मोटरसाइकिलों की कीमतें कम होंगी। सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को 31% (28% GST + 3% सेस) से घटाकर 18% कर दिया है। इसके साथ ही कंपनसेशन सेस भी हटा लिया गया है। नतीजा? रॉयल एनफील्ड की 350cc बाइक्स अब ₹22,000 तक सस्ती हो गई हैं। कंपनी ने अब अपनी नई प्राइस लिस्ट जारी की है, जो बाइक लवर्स को खुश कर देगी।

कितनी सस्ती हुईं 350cc बाइक्स?

नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। रॉयल एनफील्ड की 350cc रेंज में सबसे सस्ता मॉडल हंटर 350 का बेस रेट्रो ट्रिम है, जिसकी कीमत अब 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, सबसे महंगा मॉडल गोवा क्लासिक वेरिएंट है, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये है। पहले 350cc बाइक्स पर 31% टैक्स लगता था, लेकिन अब 18% GST लागू होने से कीमतें कम हो गई हैं। नीचे कुछ मॉडल्स की कीमतों में कटौती की जानकारी:

हंटर 350: 12,000 से 15,000 रुपये सस्ती

बुलेट 350: 15,000 से 18,000 रुपये सस्ती

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

क्लासिक 350: 16,000 से 19,000 रुपये सस्ती

मीटियोर 350: 17,000 से 19,000 रुपये सस्ती

बड़ी बाइक्स की कीमतों में उछाल

350cc बाइक्स सस्ती हुई हैं, लेकिन रॉयल एनफील्ड की बड़ी इंजन वाली बाइक्स की कीमतें बढ़ गई हैं। इनमें स्क्रैम 440, हिमालयन 450, गोरिल्ला 450, इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल GT 650, शॉटगन 650, बेयर 650, और सुपर मीटियोर 650 शामिल हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सुपर मीटियोर 650 की कीमत में हुई है, जो अब 27,208 से 29,486 रुपये तक महंगी हो गई है। इन बाइक्स पर अब 40% GST लागू होगा, जबकि पहले 31% टैक्स था। नीचे कुछ मॉडल्स की बढ़ी कीमतें:

स्क्रैम 440: 15,131 से 15,641 रुपये महंगी

गोरिल्ला 450: 17,387 से 18,479 रुपये महंगी

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

हिमालयन 450: 20,733 से 21,682 रुपये महंगी

इंटरसेप्टर 650: 22,524 से 24,604 रुपये महंगी

कॉन्टिनेंटल GT 650: 23,712 से 25,645 रुपये महंगी

क्लासिक 650: 24,633 से 25,607 रुपये महंगी

शॉटगन 650: 26,874 से 27,889 रुपये महंगी

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

बेयर 650: 25,545 से 26,841 रुपये महंगी

सुपर मीटियोर 650: 27,208 से 29,486 रुपये महंगी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment