ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Skoda Kylaq Price Cut: स्कोडा काइलैक 1.19 लाख सस्ती, टाइगुन की कीमत में भी भारी कटौती!

On: सितम्बर 10, 2025 1:48 अपराह्न
Follow Us:
Skoda Kylaq Price Cut: स्कोडा काइलैक 1.19 लाख सस्ती, टाइगुन की कीमत में भी भारी कटौती!
Join WhatsApp Group

Skoda Kylaq Price Cut : त्योहारी सीजन में कार खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार के GST सुधार 2025 के बाद स्कोडा ऑटो इंडिया और फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने बुधवार को बताया कि 22 सितंबर 2025 से उनकी गाड़ियां सस्ती हो जाएंगी। दुर्गा पूजा और दिवाली से पहले यह छूट ग्राहकों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं। आइए जानते हैं कि स्कोडा और फॉक्सवैगन की कौन सी गाड़ी कितनी सस्ती होगी।

स्कोडा की गाड़ियों पर भारी छूट

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

स्कोडा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की है। कोडियाक SUV की कीमत में 3,28,267 रुपये तक की कमी आएगी, जबकि काइलैक कॉम्पैक्ट SUV 1,19,295 रुपये तक सस्ती होगी। कुशाक SUV की कीमत 65,828 रुपये तक और स्लाविया सेडान की कीमत 63,207 रुपये तक कम होगी। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा कि नई GST संरचना सरकार का स्वागतयोग्य कदम है, जो ग्राहकों और ऑटो इंडस्ट्री दोनों के लिए फायदेमंद है। कंपनी 21 सितंबर तक कुशाक, स्लाविया और कोडियाक पर सीमित अवधि के खास ऑफर भी दे रही है।

फॉक्सवैगन की गाड़ियां भी सस्ती

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

फॉक्सवैगन इंडिया ने भी ग्राहकों को राहत देते हुए अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3,27 लाख रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है। यह छूट 22 सितंबर 2025 से लागू होगी। टिगुआन R-Line SUV की कीमत में 3,26,900 रुपये तक की कमी आएगी। वहीं, टाइगुन कॉम्पैक्ट SUV की कीमत 68,400 रुपये तक और वर्टस सेडान की कीमत 66,900 रुपये तक कम होगी। यह कटौती त्योहारी सीजन में कार खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका लेकर आई है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment