New SUVs 2026, नई दिल्ली : भारत में SUV की डिमांड आसमान छू रही है, और ऑटो कंपनियां इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा 2026 में ऐसी सबकॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो पहली बार गाड़ी खरीदने वालों और छोटी कारों से SUV में अपग्रेड करने वालों को लुभाएंगी। आइए जानते हैं, इन चार नई SUVs में क्या है खास और ये कैसे मचाएंगी बाजार में धमाल।
मारुति Fronx हाइब्रिड
मारुति सुजुकी 2026 में अपनी पहली मास-मार्केट हाइब्रिड कार, Fronx हाइब्रिड लॉन्च करने जा रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी ने अपनी छोटी और मध्यम आकार की कारों के लिए इन-हाउस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन तैयार किया है। यह टोयोटा के हाइब्रिड सिस्टम से ज्यादा किफायती होगा। Fronx हाइब्रिड मारुति की पहली ऐसी SUV होगी, जो इस नई तकनीक से लैस होगी।
हुंडई Bayon
हुंडई मोटर इंडिया 2026 में चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी, जिसमें Bayon सबकॉम्पैक्ट SUV भी शामिल है। यह SUV मारुति Fronx को टक्कर देगी और इसमें नया 1.2-लीटर TGDI पेट्रोल इंजन होगा, जिसे भारत में ही डेवलप किया गया है। खास बात यह है कि यह इंजन हाइब्रिड तकनीक को सपोर्ट करता है, और भविष्य में हुंडई के कॉम्पैक्ट मॉडल्स में इसका इस्तेमाल होगा।
टाटा Scarlet
टाटा मोटर्स भी पीछे नहीं है। कंपनी अपनी नई सबकॉम्पैक्ट SUV, जिसका कोडनेम Scarlet है, पर काम कर रही है। यह मोनोकॉक चेसिस पर बेस्ड होगी और टाटा सिएरा के डिजाइन तत्वों को अपनाएगी। इसमें 120 बीएचपी और 125 बीएचपी के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सिएरा में इस्तेमाल होने वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है।
महिंद्रा XUV 3XO हाइब्रिड/EV
महिंद्रा 2026 में XUV 3XO के हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स के साथ हाइब्रिड SUV सेगमेंट में कदम रखेगी। हाइब्रिड मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन में 35kWh बैटरी पैक के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। दोनों मॉडल्स में EV और हाइब्रिड से जुड़े खास डिजाइन बदलाव होंगे, जो इसे और आकर्षक बनाएंगे।












