ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Suzuki Swift Crash Test: नई Suzuki Swift का क्रैश टेस्ट रिजल्ट आया: 1 से 3 स्टार तक का सफर, जानकर चौंक जाएंगे!

On: September 13, 2025 11:44 AM
Follow Us:
Suzuki Swift Crash Test: नई Suzuki Swift का क्रैश टेस्ट रिजल्ट आया: 1 से 3 स्टार तक का सफर, जानकर चौंक जाएंगे!
Join WhatsApp Group

Suzuki Swift Crash Test: Crash test result of the new Suzuki Swift is out: Journey from 1 to 3 stars, you will be shocked to know!: नई जनरेशन अपडेट के बाद Suzuki Swift को क्रैश टेस्ट में बेहतर स्कोर मिला है। ऑस्ट्रेलिया NCAP ने पहले इसे 1-स्टार दिया था लेकिन कुछ बदलावों के बाद 2025 मॉडल को 3-स्टार रेटिंग मिली है।

अब इसमें फ्रंटल साइड और कर्टन एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। भारत में बेची जा रही Maruti Suzuki Swift को अभी तक टेस्ट नहीं किया गया है।

2025 Suzuki Swift को ANCAP क्रैश टेस्ट में 3-स्टार रेटिंग मिली। अगस्त 2025 से बने मॉडल्स में नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर हैचबैक Suzuki Swift को नई जनरेशन अपडेट के बाद क्रैश टेस्ट में एक बेहतर स्कोर मिला है।

Oben Electric की नई 'बोल्ड' बाइक 30 अप्रैल को होगी लॉन्च, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स ने किया हैरान
Oben Electric की नई ‘बोल्ड’ बाइक 30 अप्रैल को होगी लॉन्च, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स ने किया हैरान

ऑस्ट्रेलिया NCAP (ANCAP) ने इसे पहले सिर्फ 1-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग दी थी, लेकिन हाल ही में किए गए बदलावों के बाद 2025 मॉडल को 3-स्टार रेटिंग मिल गई है। यह अब यूरो NCAP की 3-स्टार रेटिंग के बराबर है।

पहले क्यों मिला था 1-स्टार? Suzuki Swift Crash Test

दिसंबर 2024 में टेस्ट किए गए ऑस्ट्रेलिया-स्पेक Swift मॉडल में कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स की कमी थी। इसी वजह से इसे केवल 1-स्टार दिया गया था। हालांकि, अगस्त 2025 से बने और सितंबर 2025 से बेचे गए मॉडल्स में कुछ सेफ्टी अपग्रेड्स किए गए हैं, जिनके चलते यह अब 3-स्टार तक पहुंच गई है।

कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?

नई Suzuki Swift अब सभी वेरिएंट्स में फ्रंटल, साइड और कर्टन एयरबैग्स के साथ आती है, हालांकि सेंटर एयरबैग अभी भी नहीं दिया गया है। इसमें कार-टू-कार, जंक्शन और पैदल यात्री के लिए ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग, इमरजेंसी लेन कीपिंग, स्पीड असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

हीट स्ट्रोक से बचना है तो बाइक राइडर्स अपनाएं ये 5 टिप्स, दिल्ली में पारा 45 पार
हीट स्ट्रोक से बचना है तो बाइक राइडर्स अपनाएं ये 5 टिप्स, दिल्ली में पारा 45 पार

ANCAP क्रैश टेस्ट स्कोर कार्ड

एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन: 67% (26.87/40 पॉइंट)
चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन: 65% (32.28/49 पॉइंट)
वर्नरेबल रोड यूजर प्रोटेक्शन: 76% (48/63 पॉइंट)
सेफ्टी असिस्ट: 55% (10.03/18 पॉइंट)
Suzuki Swift ANCAP Crash Test

क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल होने वाले वेरिएंट

ANCAP क्रैश टेस्ट में Suzuki Swift के 6 वेरिएंट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Suzuki Swift GL, Suzuki Swift GL+ , Suzuki Swift GLX, Suzuki Swift GLSB, Suzuki Swift GLZ और Suzuki Swift RSCB शामिल है।

Suzuki Swift ANCAP Crash Test

भारत में स्थिति -भारत में बेची जा रही नई चौथी जनरेशन Maruti Suzuki Swift को अभी तक Global NCAP या Bharat NCAP द्वारा टेस्ट नहीं किया गया है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसके सेफ्टी लेवल्स पर आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

Maruti Hybrid Cars 2026: अब 35 किमी के माइलेज के साथ आएंगी ब्रेज़ा और फ्रोंक्स, देखें पूरी डिटेल्स
Maruti Hybrid Cars 2026: अब 35 किमी के माइलेज के साथ आएंगी ब्रेज़ा और फ्रोंक्स, देखें पूरी डिटेल्स

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment