ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tata Harrier EV vs Tesla Model Y: टेस्ला की एंट्री, लेकिन टाटा की हैरियर ने कर दिया मुकाबला दिलचस्प

On: जुलाई 16, 2025 11:56 पूर्वाह्न
Follow Us:
Tata Harrier EV vs Tesla Model Y: टेस्ला की एंट्री, लेकिन टाटा की हैरियर ने कर दिया मुकाबला दिलचस्प
Join WhatsApp Group

Tata Harrier EV vs Tesla Model Y Desi SUV beats Rs 60 lakh Tesla in features: भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में हलचल मच गई है। आखिरकार टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई के BKC में खोल दिया है और Model Y के साथ आधिकारिक एंट्री ले ली है। लेकिन सवाल यह है क्या वाकई 60 लाख रुपये की टेस्ला भारतीय सड़कों के लिए उतनी ही परफेक्ट है जितनी इसकी चर्चा हो रही है?

टाटा हैरियर ev, जिसकी कीमत सिर्फ 21.49 लाख (एक्स-शोरूम) है, वो कई ऐसे फीचर्स के साथ आती है जो आपको टेस्ला की Model Y में नहीं मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं, देसी SUV कैसे विदेशी ब्रांड को फीचर गेम में पछाड़ रही है।

Tata Harrier EV vs Tesla Model Y: कौन निकला आगे?

टाटा हैरियर ev सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी में भी दमदार है। आइए एक नजर डालते हैं उन फीचर्स पर जो टेस्ला में नहीं मिलते:

ग्राउंड क्लीयरेंस: हैरियर ev का 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट है, जबकि टेस्ला एक सेडान डिजाइन के साथ आती है जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर कमज़ोर पड़ सकती है।

ड्राइविंग मोड्स: टाटा की इस इलेक्ट्रिक SUV में 6 ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं, जबकि टेस्ला में इसकी कमी खलती है।

रोजमर्रा के सफर में बचाएंगे पेट्रोल: ऑफिस कम्यूट के लिए 5 सबसे आरामदायक स्कूटर, देखें लिस्ट | best-scooters-for-daily-office-commute-mileage-comfort-price
रोजमर्रा के सफर में बचाएंगे पेट्रोल: ऑफिस कम्यूट के लिए 5 सबसे आरामदायक स्कूटर, देखें लिस्ट

14.5 इंच Samsung Neo QLED डिस्प्ले: टाटा हैरियर.ev में शार्प और अल्ट्रा क्रिस्प डिस्प्ले मिलती है, जो विजुअल एक्सपीरियंस को एक नया लेवल देती है।

पैनोरमिक सनरूफ: जो लोग स्टाइल और ओपन व्यू के शौकीन हैं, उनके लिए ये फीचर हैरियर.ev को खास बनाता है।

स्मार्ट की फोब: हैरियर ev की गोल सर्कुलर key fob में 12 स्मार्ट फीचर्स जैसे रिमोट पार्किंग, समन मोड, लाइट कंट्रोल जैसे कमाल के ऑप्शन मिलते हैं, जो Tesla में नहीं मिलते।

कौन सी कार दे रही है ज्यादा माइलेज?

टाटा हैरियर.ev में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं 65 kWh और 75 kWh। बड़ी बैटरी से ये कार 627 किमी तक की रेंज देती है। साथ ही, 120 kW DC फास्ट चार्जर से 15 मिनट चार्जिंग में 250 किमी तक की दूरी तय की जा सकती है।

नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट आज होगी पेश, वेंटिलेटेड सीट्स और 360 कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स | mahindra-thar-facelift-launch-date-features-design-updates
नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट आज होगी पेश, वेंटिलेटेड सीट्स और 360 कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

वहीं Tesla Model Y में 60 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक हैं। इसका Long Range वर्जन 622 किमी की WLTP रेटेड रेंज देता है। फास्ट चार्जिंग से 15 मिनट में यह लगभग 238–267 किमी की दूरी तय कर सकता है।

कुल मिलाकर, रेंज के मामले में दोनों कारें टक्कर में हैं, लेकिन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत में फिलहाल टाटा के पक्ष में ज्यादा अनुकूल है।

किस पर भरोसा करें?

सेफ्टी के मामले में टाटा हैरियर ev को Bharat NCAP की ओर से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो भारतीय सड़कों के लिहाज से एक बड़ा पॉइंट है। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है।

वहीं Tesla Model Y लगभग 295 bhp की पावर देती है, पर इसकी कीमत 60 से 68 लाख रुपये के बीच है यानी हैरियर.ev के मुकाबले लगभग तीन गुना।

कार एक्सीडेंट के बाद क्यों रिजेक्ट होता है बीमा क्लेम? समझें क्लेम के कड़े नियम | car-insurance-claim-rejection-reasons-and-remedies
कार एक्सीडेंट के बाद क्यों रिजेक्ट होता है बीमा क्लेम? समझें क्लेम के कड़े नियम

अगर आप भारतीय सड़कों, बजट और फीचर्स को ध्यान में रखते हैं, तो टाटा की हैरियर.ev हर मोर्चे पर बाजी मारती दिख रही है।

टाटा हैरियर ev बनाम टेस्ला मॉडल Y की तुलना में, टाटा की देसी SUV कई ऐसे शानदार फीचर्स के साथ आती है जो महंगी टेस्ला में भी नहीं मिलते।

चाहे वह ग्राउंड क्लीयरेंस हो, स्मार्ट की फोब हो या पैनोरमिक सनरूफ, हैरियर ev हर एंगल से भारतीय कंडीशंस के हिसाब से ज्यादा फिट बैठती है। वहीं Tesla Model Y की कीमत तीन गुना होने के बावजूद वह कुछ बुनियादी सुविधाएं नहीं दे पाती।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment