ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tata Petrol SUVs: टाटा मोटर्स की 4 नई पेट्रोल गाड़ियां, हैरियर-सफारी पेट्रोल, सिएरा का इंतजार खत्म

On: सितम्बर 8, 2025 2:01 अपराह्न
Follow Us:
Tata Petrol SUVs: टाटा मोटर्स की 4 नई पेट्रोल गाड़ियां, हैरियर-सफारी पेट्रोल, सिएरा का इंतजार खत्म
Join WhatsApp Group

Tata Petrol SUVs: टाटा मोटर्स बाजार में अपना जलवा बरकरार रखने और कम बजट वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए पेट्रोल मॉडल्स की संख्या दोगुनी करने की तैयारी में है। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी भारतीय बाजार में चार नई पेट्रोल गाड़ियां लॉन्च करने वाली है, जिससे बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक किफायती विकल्प मिलेंगे।

टाटा पंच फेसलिफ्ट

गाड़ीवाड़ी के अनुसार, टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है और ये पहले से ही पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। अक्टूबर में इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल आने की उम्मीद है, जिसमें बंपर, ग्रिल और 16 इंच के अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन देखने को मिलेगा। नई पंच के इंटीरियर में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेत कई बदलाव हो सकते हैं।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

टाटा हैरियर

टाटा हैरियर में 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 168hp पावर और 280Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। इस गाड़ी को जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च करने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स इस SUV को 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश कर सकती है।

टाटा सिएरा

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

टाटा की इस अपकमिंग कार को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस में पेश करेगी। 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट 168hp पावर और 280 Nm टॉर्क देगा। वहीं, 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड वर्जन ईंधन बचत और किफायती दाम पसंद करने वालों के लिए होगा। दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। कम से कम टर्बोचार्ज्ड इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलने की संभावना है।

टाटा सफारी

जनवरी से मार्च के बीच इस SUV को 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये थ्री रो मॉडल है, जिसमें 6 और 7 सीटिंग ऑप्शंस हैं। ऐसे में पावर और टॉर्क पर्याप्त होगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment