ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tata Sierra ने Creta को हर तरफ पछाड़ दिया! कौन लेगा बाजी?

On: November 26, 2025 7:43 PM
Follow Us:
Tata Sierra ने Creta को हर तरफ पछाड़ दिया! कौन लेगा बाजी?
Join WhatsApp Group

Tata Sierra Vs Hyundai Creta: सालों बाद टाटा सिएरा वापस आ गई है और सीधा मुकाबला Hyundai Creta से! दोनों की कीमत लगभग एक ही रेंज में है, इसलिए अब सवाल ये है कि साइज, बूट स्पेस, फीचर्स और इंजन में कौन आगे है? चलो एक-एक करके देखते हैं कौन सी SUV ग्राहकों का दिल जीतेगी!
लंबाई-चौड़ाई-ऊंचाई में कौन भारी?

टाटा सिएरा की लंबाई 4340 mm, चौड़ाई 1841 mm और ऊंचाई 1715 mm है। वहीं क्रेटा की लंबाई 4330 mm, चौड़ाई 1790 mm और ऊंचाई 1635 mm। हर मामले में सिएरा क्रेटा से बड़ी और दबंग दिखती है। अंदर बैठोगे तो सिएरा में ज्यादा हेडरूम और शोल्डर रूम का फायदा साफ मिलेगा।

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन
1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन

Tata Sierra ग्राउंड क्लियरेंस और बूट स्पेस

सिएरा का ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm, क्रेटा का 190 mm – खराब रोड पर सिएरा आसानी से निकल जाएगी। अब बूट स्पेस की बात करें तो सिएरा में 622 लीटर और क्रेटा में सिर्फ 433 लीटर। यानी सिएरा में पूरा परिवार का सामान आराम से आ जाएगा, क्रेटा में समझौता करना पड़ेगा। बूट स्पेस में सिएरा ने क्रेटा को बुरी तरह हराया!

इंजन और गियरबॉक्स

सिएरा में 1498 cc पेट्रोल इंजन (106 bhp, 145 Nm), क्रेटा में 1497 cc (115 bhp, 143.8 Nm)। पावर में क्रेटा थोड़ी आगे है, लेकिन अंतर महसूस नहीं होगा। दोनों में 6-स्पीड मैनुअल है। ऑटोमैटिक में सिएरा 7-स्पीड DCT और क्रेटा 6-स्पीड AT देती है। सिएरा का गियरबॉक्स थोड़ा ज्यादा स्मूद और एडवांस्ड है।

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत
मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत

फीचर्स में कौन है किंग?

ड्राइवर डिस्प्ले: सिएरा में 12.3 इंच, क्रेटा में 10.25 इंच।
पैसेंजर स्क्रीन: सिएरा में 12.3 इंच एंटरटेनमेंट स्क्रीन, क्रेटा में नहीं।
साउंड सिस्टम: सिएरा में JBL ब्लैक 12 स्पीकर + साउंड बार, क्रेटा में 8 स्पीकर BOSE।
सीट: सिएरा में पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रेटा में 8-वे मैनुअल।
सेफ्टी में दोनों बराबर लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, 6 एयरबैग, TPMS, ABS with EBD सबमें हैं।

तो कौन जीतेगा ग्राहकों का दिल?

अगर आपको बड़ी गाड़ी, ज्यादा बूट स्पेस, दमदार रोड प्रजेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहिए – तो सिएरा साफ जीत रही है।
अगर थोड़ी ज्यादा पावर और पुराना भरोसा चाहिए तो क्रेटा अभी भी मजबूत है।
कीमत करीब-करीब बराबर है, लेकिन जो जगह, लग्जरी और “वाह” फैक्टर चाहता है, उसका पलड़ा Tata Sierra की तरफ झुक रहा है।

मारुति ला रही है 10 नई कारें, ब्रेजा, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा में होंगे बड़े बदलाव
मारुति ला रही है 10 नई कारें, ब्रेजा, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा में होंगे बड़े बदलाव

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment