ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tata Sierra की वापसी ने Creta-Seltos को हिलाकर रख दिया, सिर्फ 11.49 लाख से शुरू

On: नवम्बर 25, 2025 6:31 अपराह्न
Follow Us:
Tata Sierra की वापसी ने Creta-Seltos को हिलाकर रख दिया, सिर्फ 11.49 लाख से शुरू
Join WhatsApp Group

Tata Sierra Launch price: टाटा सिएरा 2025 नए डिजाइन और लेवल-2 ADAS के साथ लॉन्च, 11.49 लाख एक्स-शोरूम से शुरू। बुकिंग 16 दिसंबर से, डिलीवरी जनवरी 2026 से। क्रेटा, सेल्टोस को कड़ी चुनौती।

टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी सिएरा 2025 को नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ मार्केट में उतार दिया गया है। ये एसयूवी 6 कलर ऑप्शन और 3 इंजन वैरिएंट्स के साथ आई है। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इसकी ताकत दिखाई दो सिएरा को आमने-सामने टकराया, फिर भी पैसेंजर बिल्कुल सेफ रहा। टक्कर के बाद सारे दरवाजे खुल गए, फ्यूल सिस्टम में कोई लीक नहीं और सीटबेल्ट ने सबको मजबूती से बांध रखा।

Tata Sierra के सेफ्टी फीचर्स

नई सिएरा में लेवल-2 ADAS पैकेज के साथ 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स पैक हैं। हर वैरिएंट में 6 एयरबैग और सीटबेल्ट एंकर प्री-टेंशनर स्टैंडर्ड मिलेंगे। बच्चों के लिए ISOFIX टेथर और हर पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट ELR सीटबेल्ट भी हैं। टाटा का दावा है कि बॉडी स्ट्रक्चर फ्रंटल और साइड क्रैश दोनों में एक जैसी मजबूती देता है मतलब हर तरफ से सेफ।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

इंजन की डिटेल्स पावर से भरपूर चॉइस

सिएरा को तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं: 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल, 1.5 लीटर TGDi हाइपरियन पेट्रोल और नेचुरली एस्पिरेटेड 1.5 लीटर रेवोट्रॉन। हर एक का अपना मजा – डीजल वालों को माइलेज, पेट्रोल वालों को पावर।

टाटा सिएरा 2025 की कीमत भारत में

इस नई सिएरा की शुरुआती कीमत 11 लाख 49 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है मतलब लिमिटेड टाइम ऑफर, कभी भी चेंज हो सकती है। बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से मिलनी शुरू हो जाएगी। कलर ऑप्शन में Bengal Rouge, Andaman Adventure, Mintal Grey, Coorg Clouds, Pristine White और Munnar Mist कुल 6 मोनोटोन शेड्स हैं।

टाटा सिएरा 2025 के कलर ऑप्शन

इस एसयूवी को Bengal Rouge, Andaman Adventure, Mintal Grey, Coorg Clouds, Pristine White और Munnar Mist कुल 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

टाटा सिएरा के कॉम्पिटिटर्स

इस प्राइस रेंज में सिएरा Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Victoris जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगी। पुरानी यादें ताजा करते हुए नया धमाल मचाने को तैयार।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment