टाटा मोटर्स ने 2025 में अपनी नई Tata Sierra को लॉन्च कर भारतीय SUV बाजार में फिर से हलचल मचा दी है। लॉन्च के बाद से ही यह SUV चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वजह सिर्फ इसका नाम नहीं बल्कि इसका बड़ा साइज, दमदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स हैं। कंपनी ने नई सिएरा की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी है, जिससे यह अपने सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक हो गई है।
पुरानी सिएरा का नया अवतार
नब्बे के दशक में लोगों की फेवरिट रही सिएरा अब एक पूरी तरह नए रूप में वापस लौटी है। इसमें क्लासिक डिजाइन की झलक तो मिलती है, लेकिन पूरा स्टाइल आधुनिक और बोल्ड है। चौड़ा स्टांस, मॉडर्न एलिमेंट्स और हाई टेक फीचर्स इसे एक प्रीमियम SUV की फील देते हैं।
डायमेंशन्स और कीमत की तुलना
नीचे दिए गए आंकड़े साफ बताते हैं कि Tata Sierra अपने मुख्य प्रतिद्वंदियों से साइज में काफी आगे है
DIMENSIONS / मॉडल | Tata Sierra | Hyundai Creta | Kia Seltos | Honda Elevate | Maruti Suzuki Victuris | Skoda Kushaq
कीमत (एक्स शोरूम) | ₹ 11.49 लाख | ₹ 10.73 लाख | ₹ 10.79 लाख | ₹ 11 लाख | ₹ 10.5 लाख | ₹ 10.61 लाख
लंबाई | 4340 मिमी | 4330 मिमी | 4365 मिमी | 4312 मिमी | 4360 मिमी | 4225 मिमी
चौड़ाई | 1841 मिमी | 1790 मिमी | 1800 मिमी | 1790 मिमी | 1795 मिमी | 1760 मिमी
ऊंचाई | 1715 मिमी | 1635 मिमी | 1645 मिमी | 1650 मिमी | 1655 मिमी | 1612 मिमी
व्हीलबेस | 2730 मिमी | 2610 मिमी | 2610 मिमी | 2650 मिमी | 2600 मिमी | 2651 मिमी
बूट स्पेस | 622 लीटर | 433 लीटर | 433 लीटर | 458 लीटर | 446 लीटर | 385 लीटर
सिएरा का साइज C सेगमेंट से भी बड़ा
हालांकि इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Maruti Suzuki Victuris और Skoda Kushaq जैसी पॉपुलर SUVs से होगा, लेकिन इसके डायमेंशन बताने के लिए काफी हैं कि यह C सेगमेंट से काफी आगे है। आकार के मामले में यह Tata Harrier, Mahindra XUV700 और MG Hector जैसे बड़े मॉडलों के करीब नजर आती है।
क्यों बन सकती है नई Sierra आपकी अगली SUV
अगर आपका बजट C सेगमेंट SUV खरीदने का है, लेकिन आप प्रीमियम लेवल का स्पेस और साइज चाहते हैं, तो Tata Sierra इस समय मार्केट में सबसे शानदार विकल्प बन जाती है। डिजाइन, केबिन स्पेस, फीचर्स और रोड प्रेजेंस यह सब मिलकर इसे प्रतियोगियों से कहीं आगे रखते हैं।
नई सिएरा की लॉन्चिंग ने साबित कर दिया कि टाटा मोटर्स पुराने आइकॉन को नया जीवन देने के साथ साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा का स्तर भी बढ़ा सकती है।
किस तरह Tata Sierra सबसे बड़ी साबित होती है
लंबाई
सिएरा क्रेटा, एलिवेट और कुशाक से लंबी है, जिससे इसका प्रेजेंस और भी दमदार दिखता है।
चौड़ाई
यह अपने सभी प्रतिद्वंदियों से ज्यादा चौड़ी है, जिसका सीधा फायदा केबिन में ज्यादा स्पेस के रूप में मिलता है।
ऊंचाई
सिएरा की ऊंचाई इसे एक बेहतरीन रोड प्रेजेंस देती है, जो इसे दूसरों के मुकाबले विशाल महसूस कराती है।
व्हीलबेस
इसका व्हीलबेस सेगमेंट में सबसे बड़ा है, जिससे राइड और भी ज्यादा स्टेबल और आरामदायक होती है।
बूट स्पेस
622 लीटर का बूट स्पेस इसे इस केटेगरी में सबसे आगे खड़ा करता है। फैमिली ट्रिप्स हो या लॉन्ग ड्राइव्स, लगेज की जगह भरपूर मिलती है।










