ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tata SUV 2025: टाटा पंच CNG में अब AMT, 10 लाख से कम में नई SUV, तैयार हो जाइए

On: September 15, 2025 11:59 AM
Follow Us:
Tata SUV 2025: टाटा पंच CNG में अब AMT, 10 लाख से कम में नई SUV, तैयार हो जाइए
Join WhatsApp Group

Tata SUV 2025: टाटा मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में तीन नई छोटी SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 4 मीटर सेगमेंट में कंपनी की पकड़ को और मजबूत करेंगी। अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है! कंपनी इन तीनों मॉडल्स को 10 लाख रुपये से कम कीमत में उतारने की योजना बना रही है। अगले तीन साल में इनमें से दो SUV लॉन्च हो सकती हैं। खास बात यह है कि इस साल नवंबर 2025 में टाटा पंच का फेसलिफ्ट अवतार बाजार में दस्तक दे सकता है।

Tata SUV 2025: टाटा पंच फेसलिफ्ट में क्या होगा खास?

Gaadiwaadi के अनुसार, टाटा पंच के फेसलिफ्ट मॉडल में कई शानदार अपडेट्स होंगे। मौजूदा 7.0 इंच टचस्क्रीन की जगह अब 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही, 4 इंच ड्राइवर डिस्प्ले को भी बड़े पैनल से बदला जाएगा। इसके अलावा, कई और आधुनिक फीचर्स इस SUV को और आकर्षक बनाएंगे।

Hyundai ला रही नई सस्ती Electric SUV, Tata Punch EV से होगा सीधा मुकाबला | hyundai-new-mass-market-electric-suv-he1i-india-launch
Hyundai ला रही नई सस्ती Electric SUV, Tata Punch EV से होगा सीधा मुकाबला

इंजन के मामले में यह मौजूदा मॉडल की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी ऑप्शन में आएगी। ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक मैनुअल (AMT) विकल्प होंगे। खासकर पंच CNG में अब 5-स्पीड AMT का नया ऑप्शन भी मिल सकता है, जो मौजूदा मॉडल में सिर्फ मैनुअल है।

2027 में आएगी नई नेक्सन और स्कारलेट

टाटा मोटर्स 2027 में सेकंड जेनरेशन नेक्सन (कोडनेम: गरुड़) लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह SUV 1.2 लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी इंजन में आएगी, लेकिन 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं होगा। इस नए मॉडल में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेवल 2 ADAS, और पावर ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन
1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, खरीदने के लिए बचे हैं कुछ ही दिन

इसके अलावा, टाटा स्कारलेट नाम से एक नई SUV लॉन्च कर सकती है, जो अपनी मस्कुलर बॉडी के साथ महिंद्रा थार और मारुति सुजुकी जिम्नी को टक्कर देगी। यह SUV दमदार लुक और फीचर्स के साथ बाजार में छा सकती है।

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत
मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, Alto K10 और WagonR पर मिलेगी ₹30,000 तक की सीधी बचत

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment