ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tesla Model Y की भारत में डिलीवरी शुरू! 59 लाख से शुरू कीमत, जानें फीचर्स और रेंज

On: अक्टूबर 1, 2025 10:49 अपराह्न
Follow Us:
Tesla Model Y की भारत में डिलीवरी शुरू! 59 लाख से शुरू कीमत, जानें फीचर्स और रेंज
Join WhatsApp Group

Tesla Model Y features and range: दिल्ली : एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV टेस्ला मॉडल Y की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस कार को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। अब मुंबई और नई दिल्ली में टेस्ला के स्टोर भी खुल चुके हैं।

लॉन्चिंग के करीब दो महीने बाद कंपनी ने डिलीवरी शुरू की है, हालांकि पिछले महीने कुछ खास ग्राहकों को कार सौंप दी गई थी। कंपनी ने खुशखबरी दी है कि नए मॉडल Y खरीदने वालों को मुफ्त में एक वॉल कनेक्टर मिलेगा, जिससे घर या पार्किंग में आसानी से चार्जिंग हो सकेगी।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

ऑर्डर और टेस्ट ड्राइव का आसान तरीका Tesla Model Y

भारत भर के ग्राहक टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल Y को बुक कर सकते हैं। मुंबई और दिल्ली के टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स में जाकर कार का लाइव अनुभव भी ले सकते हैं।

अब ऑनलाइन टेस्ट ड्राइव बुकिंग का भी ऑप्शन है। मॉडल Y दो वेरिएंट्स में आ रही है- रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव (LR RWD)। ये क्रमशः 500 किमी और 622 किमी (WLTP) की रेंज देती हैं। बेस प्राइस 59.89 लाख रुपये से शुरू है।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

फ्री वॉल कनेक्टर का फायदा

टेस्ला सस्टेनेबल एनर्जी की दिशा में हर नई कार के साथ मुफ्त वॉल कनेक्टर दे रही है। इसे घर या ऑफिस में इंस्टॉल कर सकते हैं। मुंबई के वन BKC और दिल्ली के एरोसिटी में टेस्ला चार्जिंग स्टेशन भी तैयार हैं।

मुंबई स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर्स (DC) और चार डेस्टिनेशन चार्जर्स (AC) हैं, जबकि दिल्ली में चार DC और तीन AC चार्जर्स उपलब्ध हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से चार्जिंग चुनने का मौका मिलेगा।
वेरिएंट्स की डिटेल और स्पेसिफिकेशन

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment