ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Toyota GST Price Cut: टोयोटा फॉर्च्यूनर 3.49 लाख सस्ती! जीएसटी कटौती से कारें कितनी सस्ती हुई?

On: सितम्बर 8, 2025 8:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
Toyota GST Price Cut: टोयोटा फॉर्च्यूनर 3.49 लाख सस्ती! जीएसटी कटौती से कारें कितनी सस्ती हुई?
Join WhatsApp Group

Toyota GST Price Cut: जीएसटी रिफॉर्म से बड़ी गाड़ियों के शौकीनों के लिए धमाकेदार खबर! 22 सितंबर 2025 से नई दरें लागू होंगी, जिससे छोटी-बड़ी कारें काफी सस्ती हो जाएंगी। कई कंपनियां अपनी गाड़ियों की प्रस्तावित कीमतें जारी कर चुकी हैं। अब टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी अपनी सभी मॉडल्स पर कटौती का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार, टोयोटा कारें 3.49 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती हैं। आइए जानते हैं, कौन सी कार कितनी सस्ती होगी।

टोयोटा ने किया ये ऐलान

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देंगे। इसके लिए वाहनों की कीमतों में 3.49 लाख रुपये तक की कमी की जा रही है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

संशोधित कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। कंपनी के उपाध्यक्ष (सेल्स, सर्विस, यूज्ड कार बिजनेस और प्रॉफिट एन्हांसमेंट) वरिंदर वाधवा ने बयान में कहा कि पारदर्शी और कस्टमर-फ्रेंडली कंपनी होने के नाते, हमें ग्राहकों तक ये फायदा पहुंचाने में खुशी हो रही है।

कितनी सस्ती होगी कौन सी कार?

टोयोटा ने सभी मॉडल्स पर कीमत कटौती का प्रस्ताव रखा है। ग्लैंजा हैचबैक 85,300 रुपये तक सस्ती होगी। टैसर 1.11 लाख रुपये, रुमियन 48,700 रुपये, हाइराइडर 65,400 रुपये, क्रिस्टा 1.8 लाख रुपये, हाइक्रॉस 1.15 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर 3.49 लाख रुपये तक कम हो सकती है। इसी तरह, लेजेंडर 3.34 लाख रुपये, हाइलक्स 2.52 लाख रुपये, कैमरी 1.01 लाख रुपये और वेलफायर 2.78 लाख रुपये सस्ती होंगी।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर
मॉडल
कितनी सस्ती होगी कार
ग्लैंजा
85,300 रुपए
टैसर
1.11 लाख रुपए
रुमियन
48,700 रुपए
हाइराइडर
65,400 रुपए
क्रिस्टा
1.8 लाख रुपए
हाइक्रॉस
1.15 लाख रुपए
फॉर्च्यूनर
3.49 लाख रुपए
लेजेंडर
3.34 लाख रुपए
हाइलक्स
2.52 लाख रुपए
कैमरी
1.01 लाख रुपए
वेलफायर
2.78 लाख रुपए

ये कटौती GST रिफॉर्म का असर है, जो कार खरीदने का सही समय बना रही है।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment