ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Toyota Hilux Travo: नया लुक, दमदार इंजन… लॉन्च होते ही लगी लाइन

On: अक्टूबर 4, 2025 8:27 पूर्वाह्न
Follow Us:
Toyota Hilux Travo: नया लुक, दमदार इंजन... लॉन्च होते ही लगी लाइन
Join WhatsApp Group

Toyota Hilux Travo see feachers and new looks: दिल्ली : ऑटोमोबाइल जगत में टोयोटा हिलक्स का नाम आते ही दिमाग में इसकी ताकतवर बॉडी, भरोसेमंद इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस की तस्वीर उभर आती है। सालों से ये पिकअप ट्रक दुनिया भर के कई बाजारों में लोगों का भरोसा जीतती रही है।

अब कंपनी अपने अगले बड़े धमाके के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। थाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9वीं जनरेशन वाली टोयोटा हिलक्स ट्रावो नवंबर 2025 में लॉन्च होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस नए मॉडल से लोगों को इतनी ज्यादा उम्मीदें क्यों हैं।

नया डिजाइन जो जीत लेगा दिल Toyota Hilux Travo

इंटरनेट पर लीक हुए डिजाइन पेटेंट इमेजेस ने फैंस का दिल धड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 9वीं जनरेशन की हिलक्स ट्रावो पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी लुक वाली होगी।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

इसमें स्लीक हेडलाइट्स और शार्प बूमरैंग-शेप्ड लाइनें होंगी, जो इसे एकदम फ्यूचरिस्टिक टच देंगी। फ्रंट ग्रिल पर टोयोटा का नाम लिखा होने की उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम फील देगा।

नई हिलक्स में हनीकॉम्ब स्टाइल की अपर ग्रिल और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली लोअर ग्रिल होगी, जहां ADAS रडार मॉड्यूल भी फिट होगा। नीचे असली मेटल बैश प्लेट लगी होगी, जो इसे और भी मजबूत बनाएगी। यानी ये पिकअप सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि रियल रफ एंड टफ यूज के लिए बनी है।

लॉन्च का ग्रैंड प्लान

सबसे रोमांचक बात ये है कि हिलक्स ट्रावो का ग्लोबल डेब्यू 2025 थाईलैंड मोटर एक्सपो में होगा। ये बड़ा इवेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, और माना जा रहा है कि टोयोटा इसी मेगा प्लेटफॉर्म पर अपने पिकअप का नया अवतार दुनिया को दिखाएगी।
थाईलैंड में हिलक्स हमेशा से खास नाम से आती रही है।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

मौजूदा 8वीं जनरेशन को वहां हिलक्स रेवो कहा जाता है। अब नई 9वीं जनरेशन को हिलक्स ट्रावो नाम मिलेगा। टोयोटा ने थाईलैंड में इसके लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन भी कर दिया है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment