ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Triumph 350cc bike जल्द भारत में, जानें कीमत और फीचर्स का पूरा ब्योरा!

On: सितम्बर 23, 2025 9:11 पूर्वाह्न
Follow Us:
Triumph 350cc bike जल्द भारत में, जानें कीमत और फीचर्स का पूरा ब्योरा!
Join WhatsApp Group

Triumph 350cc bike in india: दिल्ली: ट्रायंफ मोटरसाइकिल्स भारत में अपनी धांसू मोटरसाइकिल रेंज लाने की तैयारी में है। ये बाइक्स अगले साल मार्च तक बाजार में दस्तक दे सकती हैं।

कंपनी के एक अधिकारी ने हाल ही में इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ट्रायंफ का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ है कि बजाज ऑटो के ब्रांड्स (बजाज, केटीएम और ट्रायंफ) में ट्रायंफ पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, क्योंकि इसकी सभी बाइक्स अभी 350cc से ऊपर की हैं। नई रेंज में स्पीड, स्क्रैम्बलर और T4 जैसे मॉडल शामिल होंगे, जिन्हें अगले 6-8 महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

350cc इंजन में क्या है खास? Triumph 350cc bike

ट्रायंफ की नई 350cc बाइक्स का इंजन पूरी तरह नया नहीं है। यह मौजूदा 400cc सिंगल-सिलेंडर इंजन का बदला हुआ वर्जन होगा। इंजन का बोर 89mm से घटाकर 83mm किया जाएगा, जिससे इसकी क्षमता 349cc हो जाएगी।

धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत | dhanteras-2026-vehicle-buying-shubh-muhurat-lucky-colors-car-bike
धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत

तकनीकी बदलाव ज्यादा नहीं होंगे, लेकिन इंजन का नेचर जरूर बदलेगा। ओवर-स्क्वेयर डिजाइन कम होने से पावर आउटपुट थोड़ा कम होगा, लेकिन लो और मिड-रेंज टॉर्क ज्यादा स्मूद और बेहतर होगा, जो राइडिंग को और मजेदार बनाएगा।

GST का असर और कीमतों में उलटफेर

फिलहाल, ट्रायंफ हर महीने अपनी 400cc रेंज की करीब 3,500 बाइक्स बेचती है। लेकिन नए GST स्लैब की वजह से इनकी कीमतें बढ़ने वाली हैं, जिससे डिमांड पर असर पड़ सकता है।

खासकर स्पीड T4, जो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से सस्ती थी, अब महंगी हो जाएगी और इसका प्राइस एडवांटेज खत्म हो सकता है।

फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी | best-cng-cars-with-big-boot-space-in-india
फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी

400cc रेंज का क्या होगा?

ट्रायंफ अपनी 400cc बाइक्स को भारत में बनाना जारी रखेगी, लेकिन GST के बढ़ते असर की वजह से इन्हें भविष्य में सिर्फ एक्सपोर्ट के लिए बनाया जा सकता है। भारत में इनकी जगह नई स्पीड  स्क्रैम्बलर 350 X/XC और T4 लॉन्च होंगे। इतना ही नहीं, ट्रायंफ इस इंजन पर आधारित एक और नई बाइक लाने की योजना बना रही है, जिसके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें | honda-0-alpha-electric-suv-india-debut-date-december-2026-features
क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment