TVS Apache 20th Anniversary: भारत की सुपरहिट परफॉर्मेंस बाइक सीरीज TVS Apache ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस जश्न के मौके पर कंपनी ने राइडर्स को स्पेशल गिफ्ट दिया है। टीवीएस ने लिमिटेड एडिशन मॉडल्स लॉन्च किए हैं और टॉप-एंड वेरिएंट्स को एडवांस फीचर्स से लैस कर बाजार में उतारा है। अब अपाचे सिर्फ पावर और स्पीड ही नहीं, बल्कि स्टाइल और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का भी कमाल का मिक्स है।
लिमिटेड एडिशन
प्रीमियम लुक और फीचर्सकंपनी ने RTR 160, RTR 180, RTR 200 4V, Apache RTR 310 और RR 310 जैसे मॉडल्स के लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं। इन बाइक्स को नया लुक और प्रीमियम टच दिया गया है। इसमें ब्लैक-एंड-शैंपेन-गोल्ड लिवरी, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और 20th एनिवर्सरी लोगो है। राइडर्स की सुविधा के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है। कीमत की बात करें तो ये मॉडल्स ₹1,37,990 (RTR 160) से लेकर ₹3,37,000 (RR 310) तक उपलब्ध हैं।
मॉडल (TVS Apache) | कीमत (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) |
|---|---|
TVS Apache RTR 160 | ₹1,37,990 |
TVS Apache RTR 180 | ₹1,39,990 |
TVS Apache RTR 160 4V | ₹1,50,990 |
TVS Apache RTR 200 4V | ₹1,62,990 |
TVS Apache RTR 310 | ₹3,11,000 |
TVS Apache RR310 | ₹3,37,000 |
नए 4V वेरिएंट्स
एडवांस टेक्नोलॉजी का धमालटीवीएस ने RTR 160 4V और RTR 200 4V के टॉप-एंड वेरिएंट्स में शानदार अपडेट्स किए हैं। इसमें क्लास-D प्रोजेक्टर हेडलैंप विथ LED DRLs, फुली LED सेटअप, 5-इंच TFT डिस्प्ले (Bluetooth और वॉइस असिस्ट के साथ), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स हैं। कलर ऑप्शंस भी कमाल के हैं – 160 4V में रेसिंग रेड, मरीन ब्लू और मैट ब्लैक, जबकि 200 4V में ग्रेनाइट ग्रे। कीमत ₹1,28,490 से ₹1,59,990 तक है।
मॉडल (TVS Apache) | वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) |
|---|---|---|
TVS Apache RTR 160 4V | Black Edition | ₹1,28,490 |
TVS Apache RTR 160 4V | Disc BT Special Edition | ₹1,34,970 |
TVS Apache RTR 160 4V | USD + LCD Variant | ₹1,39,990 |
TVS Apache RTR 160 4V | New Top-End TFT + Projector Headlamp Variant | ₹1,47,990 |
TVS Apache RTR 200 4V | USD + LCD Variant | ₹1,53,990 |
TVS Apache RTR 200 4V | New Top-End TFT + Projector Headlamp Variant | ₹1,59,990 |
अपाचे का सफर
2005 से अब तकपहली बार अपाचे को 2005 में लॉन्च किया गया था। आज तक इस बाइक की 65 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक चुकी हैं। ये 80 देशों में पॉपुलर है। टीवीएस रेसिंग टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है, जिसकी वजह से अपाचे सीरीज हमेशा टॉप पर रहती है।कंपनी का भविष्य प्लानटीवीएस मोटर कंपनी के CEO के. एन. राधाकृष्णन ने कहा कि अपाचे की सफलता 6.5 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है। आने वाले समय में कंपनी नए सेगमेंट्स में एंट्री करेगी और दुनिया भर के राइडर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देगी।













