ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

TVS Jupiter या Honda Activa 6G? ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन सा स्कूटर बेस्ट, जानें पूरा अंतर!

On: September 8, 2025 8:35 AM
Follow Us:
TVS Jupiter या Honda Activa 6G? ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन सा स्कूटर बेस्ट, जानें पूरा अंतर!
Join WhatsApp Group

Honda Activa vs TVS Jupiter: भारत में पेट्रोल स्कूटर सेगमेंट में खरीदने वालों के पास ढेर सारे ऑप्शन हैं। होंडा एक्टिवा 6G एक बजट फ्रेंडली मास-मार्केट स्कूटर है, जो गांव हो या शहर, हर जगह पॉपुलर है। ये लंबे समय से बाजार में है और कई वेरिएंट्स व रंगों में आती है। लेकिन इसका सबसे बड़ा कॉम्पिटिटर TVS Jupiter है, जिसे हाल ही में नए डिजाइन और फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। ये एक्टिवा को जमकर टक्कर दे रहा है। दोनों की शुरुआती कीमत ₹90,000 से कम है।

होंडा एक्टिवा 6G vs TVS Jupiter: फीचर्स

होंडा एक्टिवा 6G में इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, साइलेंट स्टार्टर जैसे कई यूजर-फ्रेंडली फीचर्स हैं। स्मार्ट की वेरिएंट चुन सकते हैं, जो बिना चाबी के स्कूटर चालू करने में मदद करता है। TVS Jupiter में LED डिस्प्ले, USB चार्जिंग, ब्लूटूथ इंटीग्रेशन और फ्रंट स्टोरेज जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसमें LED हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एंटी-थेफ्ट अलार्म और बड़ा स्टोरेज स्पेस है।

Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD | kia-sorento-hybrid-carnival-hybrid-india-launch-price-features
Kia Sorento Hybrid: 4 सितंबर को आ रही 7-सीटर SUV, 238 bhp हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगी AWD

होंडा एक्टिवा 6G vs TVS Jupiter: इंजन स्पेसिफिकेशन

दोनों स्कूटर 110cc पेट्रोल इंजन से चलते हैं। होंडा एक्टिवा 6G में 109cc BS6 पेट्रोल इंजन है, जो 7.6 bhp पावर और 8.8 Nm टॉर्क देता है। कंपनी कहती है कि ये पुराने इंजनों से ज्यादा स्मूथ और साइलेंट है। TVS Jupiter 110 की क्लेम्ड माइलेज लगभग 49 kmpl है। वहीं, होंडा एक्टिवा 6G की क्लेम्ड माइलेज लगभग 59 kmpl है।

होंडा एक्टिवा 6G vs TVS Jupiter: कलर ऑप्शन

11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क | mahindra-ev-baas-be-6-sporteq-xev-9s-xev-9e-price
11.45 लाख रुपये से शुरू Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV, बैटरी के लिए देना होगा प्रति km शुल्क

होंडा एक्टिवा खरीदारों के लिए 12 कलर ऑप्शन में आती है। TVS Jupiter 7 कलर में उपलब्ध है। जुपिटर का वजन 105 kg है, जबकि एक्टिवा का 106 kg है। सस्पेंशन और ब्रेकिंग दोनों में अच्छे हैं, लेकिन यूजर्स के मुताबिक नई जुपिटर की राइड क्वालिटी बेहतर है।

होंडा एक्टिवा 6G vs TVS Jupiter: कीमत

होंडा एक्टिवा 6G के बेस वेरिएंट की कीमत 81,101 रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, TVS Jupiter के बेस वेरिएंट की कीमत 80,568 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव | new-hyundai-creta-2027-hybrid-engine-design-features
2027 में आ सकती है नई Hyundai Creta, हाइब्रिड इंजन से लेकर नए केबिन तक होंगे बड़े बदलाव

होंडा एक्टिवा 6G vs TVS Jupiter

डेली अप-डाउन के लिए TVS Jupiter 110 बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि ये सस्ती है और अच्छा माइलेज देती है। इसके अलावा एडवांस फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ यूथ ओरिएंटेड भी है। अगर आप रिलायबिलिटी और लो मेंटेनेंस चाहते हैं, तो Honda Activa 6G आज भी सॉलिड चॉइस है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment