ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

TVS Raider New लॉन्च: ABS और बूस्ट मोड के साथ सिर्फ 93,800 रुपये में धमाल!

On: अक्टूबर 7, 2025 8:08 पूर्वाह्न
Follow Us:
TVS Raider New लॉन्च: ABS और बूस्ट मोड के साथ सिर्फ 93,800 रुपये में धमाल!
Join WhatsApp Group

TVS Raider New Launch: दिल्ली:  टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में अपनी धांसू बाइक रेडर 125 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ये नया टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी वेरिएंट की कीमत 95,600 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि एसएक्ससी डीडी वेरिएंट की कीमत 93,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

डिजाइन में ज्यादा बदलाव तो नहीं हैं, लेकिन बाइक में अब कई सेगमेंट के पहले फीचर्स और नए ग्राफिक्स जोड़े गए हैं, जो इसे और भी कूल बनाते हैं।

नई टीवीएस रेडर में बूस्ट मोड का कमाल TVS Raider New Launch

नई टीवीएस रेडर में “बूस्ट मोड” दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में पहला ऐसा फीचर है। ये आईजीओ असिस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बाइक को 6000 आरपीएम पर 11.75 एनएम का क्लास-लीडिंग टॉर्क देता है।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक्स और सिंगल चैनल एबीएस हैं, जो राइडिंग को ज्यादा स्टेबल और भरोसेमंद बनाते हैं। साथ ही, जीटीटी (ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी) भी है, जो लो-स्पीड पर स्मूद राइड और बेहतर माइलेज देती है।

अपग्रेडेड टायर्स और स्पोर्टी लुक

नई रेडर में अब 90/90-17 फ्रंट टायर और 110/80-17 रियर टायर लगाए गए हैं, जिससे ग्रिप, कॉर्नरिंग और हैंडलिंग का लेवल और ऊपर चला गया है। इसके अलावा, बाइक को नया मेटैलिक सिल्वर फिनिश और रेड अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को दोगुना कर देते हैं।

स्मार्ट फीचर्स से लैस

फीचर्स की बात करें तो, नए वेरिएंट में टीएफटी और रिवर्स एलसीडी क्लस्टर है, जो टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट™ प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

इससे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल हैंडलिंग और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। पावर की बात करें तो, रेडर में 3-वाल्व, 125सीसी इंजन है जो 11.2 एचपी की पावर और 11.75 एनएम का टॉर्क देता है। ये इंजन पहले से ज्यादा रिफाइंड है और स्मूद परफॉर्मेंस का मजा देता है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment