ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ultraviolette X47 Crossover: सिर्फ 2.49 लाख में मिलेगी ये ‘सुपर’ इलेक्ट्रिक बाइक, जानें क्या है खास!

On: सितम्बर 24, 2025 9:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ultraviolette X47 Crossover: सिर्फ 2.49 लाख में मिलेगी ये 'सुपर' इलेक्ट्रिक बाइक, जानें क्या है खास!
Join WhatsApp Group

Ultraviolette X47 Crossover see feachers and price in india: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक नया तूफान आ गया है। अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette) ने अपनी धांसू नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X47 Crossover लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर उतारा है,

जो बाद में बढ़कर 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। बुकिंग आज ही शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 25 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगी। अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है!

डिजाइन और एडिशन: एडवेंचर का रोमांच, स्टाइल का जलवा Ultraviolette X47 Crossover

पहली नजर में ये बाइक किसी एडवेंचर टूरर जैसी लगती है, जो सड़क पर भी कमाल करेगी। इसका हेडलाइट डिजाइन F77 से बिल्कुल मिलता-जुलता है, जो इसे और आकर्षक बनाता है। इसमें एल्युमिनियम बॉडी, सिंगल-पीस सीट और विंडस्क्रीन लगी है, जो राइडर को हवा के तेज झोंकों से बचाती है।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

ऊपर से, कंपनी ने स्पेशल डेजर्ट विंग एडिशन भी लॉन्च किया है, जो रेगिस्तानी साहसिक यात्राओं के लिए परफेक्ट है। कुल मिलाकर, डिजाइन ऐसा है कि सिटी राइड से लेकर लॉन्ग टूर तक, हर जगह फिट बैठेगी।

ऑफ-रोड एलिमेंट्स: खराब सड़कों पर भी रुले बिना रुके

अगर आप ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं, तो X47 आपके लिए खजाना है। इसमें हाई हैंडलबार और नकल गार्ड्स दिए गए हैं, जो कठिन रास्तों पर कंट्रोल बनाए रखते हैं। कंपनी एक्सेसरीज़ का ऑप्शन भी दे रही है, जैसे पैनियर्स, ऑक्सिलरी लाइट्स आदि। साथ ही, कास्टेड सबफ्रेम सीट इसे और मजबूत बनाती है। ये फीचर्स इसे इंडियन रोड्स की हर चुनौती के लिए तैयार करते हैं – चाहे गड्ढे भरी गलियां हों या हाईवे।

फीचर्स: स्मार्ट टेक से लैस, सेफ्टी का ख्याल रखेगी

X47 के फीचर्स देखकर आप दंग रह जाएंगे! इसमें UV Hypersense ADAS टेक्नोलॉजी है, जो रेडार आधारित है और सेगमेंट में पहली बार आ रही है। ये 150° फ्रंट व्यू, 68° रियर वर्टिकल और 200 मीटर ट्रैकिंग डिस्टेंस देती है। रियर कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट्स जैसे स्मार्ट अलर्ट्स मिलेंगे। ब्रेकिंग में डुअल-चैनल ABS, 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और 9-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग है।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टो अलर्ट भी हैं। नया डिजिटल स्क्रीन डायनामिक लीन एंगल, कनेक्टिविटी और ADAS आउटपुट दिखाने के लिए सेकेंडरी स्क्रीन के साथ आता है। तीन वेरिएंट हैं – Laser, Airstrike और Shadow। ये सब मिलकर राइडिंग को न सिर्फ सुरक्षित, बल्कि मजेदार भी बनाते हैं।

मैकेनिकल डिटेल्स: सॉलिड बिल्ड, स्मूथ राइड


मैकेनिकल साइड पर भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। फ्रंट में USD फॉर्क्स हैं, जो सस्पेंशन को टॉप-क्लास बनाते हैं। रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन लगा है, जो बैलेंस बनाए रखता है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक हैं, जो स्टॉपिंग पावर देते हैं। ये सेटअप इसे हर तरह की राइडिंग के लिए परफेक्ट बनाता है।

बैटरी और परफॉर्मेंस: लंबी रेंज, तेज स्पीड का धमाका

परफॉर्मेंस की बात करें, तो 10.7 kWh बैटरी पैक से एक चार्ज पर 323 किमी (IDC रेंज) की रेंज मिलेगी। 40 hp पावर और 610 Nm टॉर्क (व्हील पर) के साथ ये बाइक 0-100 kmph सिर्फ 8.1 सेकंड में कवर कर लेगी।

एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान | mg-windsor-ev-indulge-limited-edition-teaser-features-price-range
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन टीज: गोल्ड थीम और छत से खुलने वाली स्क्रीन ने खींचा ध्यान

टॉप स्पीड 145 kmph है। 1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर से चार्जिंग तेज होगी। बैटरी में एयर-कूलिंग सिस्टम, सर्ज प्रोटेक्शन और अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन है, जो इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखेगा। कुल मिलाकर, ये बाइक पावरफुल होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली भी है

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment