ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Upcoming Electric SUV: टाटा सिएरा से मारुति ई-विटारा तक, ये 3 गाड़ियां उड़ाएंगी बाजार!

On: November 18, 2025 6:13 AM
Follow Us:
Upcoming Electric SUV: टाटा सिएरा से मारुति ई-विटारा तक, ये 3 गाड़ियां उड़ाएंगी बाजार!
Join WhatsApp Group

Upcoming Electric SUV: देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड आसमान छू रही है। इसी को भांपकर टाटा, महिंद्रा और मारुति सुजुकी आने वाले महीनों में अपनी धांसू मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs लाने की तैयारी में जुटे हैं। इनमें टाटा सिएरा, महिंद्रा XEV 9S और मारुति सुजुकी ई-विटारा जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए, इनकी संभावित लॉन्चिंग डेट और कीमतों की पूरी डिटेल चेक करते हैं…

टाटा सिएरा Upcoming Electric SUV

टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक सिएरा SUV को नए अवतार में मार्केट में वापस ला रही है। कंपनी इसे ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV दोनों ऑप्शन में उतारेगी। पेट्रोल-डीजल मॉडल का लॉन्च 25 नवंबर 2025 को होगा, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन जनवरी 2026 में आने की उम्मीद है।

नई सिएरा में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलेगा, जिसमें ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट यूनिट और पैसेंजर स्क्रीन शामिल होंगी। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड कार टेक जैसी फीचर्स भी पैक होंगे।
पावरट्रेन की बात करें तो ICE वर्जन में 1.5L टर्बो पेट्रोल (165 HP) और 2.0L डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।

डिफेंडर जैसा लुक और दमदार पावर: भारत में लॉन्च होंगी ये 5 बॉक्सी SUVs, देखें लिस्ट
डिफेंडर जैसा लुक और दमदार पावर: भारत में लॉन्च होंगी ये 5 बॉक्सी SUVs, देखें लिस्ट

इलेक्ट्रिक मॉडल में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक दिए जाएंगे, जिनकी रेंज 450–550 किलोमीटर के बीच हो सकती है। कीमतें पेट्रोल/डीजल मॉडल के लिए 15–25 लाख रुपये और इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए 20–30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की संभावना है।

महिंद्रा XEV 9S

महिंद्रा अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को बाजार में उतारने को तैयार है। INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी ये SUV असल में XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन मानी जा रही है। मॉडल का ग्लोबल लॉन्च 27 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में होगा और जनवरी 2026 से इसकी बिक्री शुरू हो सकती है।

इंटीरियर में प्रीमियम लुक के लिए ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, स्लाइडिंग सेकेंड-रो सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया जाएगा। सुरक्षा व सुविधा के लिए लेवल-2 ADAS, V2L/V2V चार्जिंग सपोर्ट जैसी उन्नत फीचर्स मिलेंगी। बैटरी के दो ऑप्शन 59kWh और 79kWh उपलब्ध होंगे, जो 450 से 500 किलोमीटर की रेंज देंगी।

कार में आग लगी तो मिलेगा पूरा पैसा? इंश्योरेंस क्लेम के ये नियम बदल देंगे आपकी किस्मत
कार में आग लगी तो मिलेगा पूरा पैसा? इंश्योरेंस क्लेम के ये नियम बदल देंगे आपकी किस्मत

मारुति सुजुकी ई-विटारा

मारुति सुजुकी की पहली बड़ी इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा को टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया जा रहा है और इसे गुजरात प्लांट में तैयार किया जा रहा है। SUV की लॉन्चिंग दिसंबर 2025 में संभावित है। ई-विटारा का डिजाइन बॉक्सी और मजबूत अपील वाला होगा, जिसमें मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स और प्रीमियम एक्सटीरियर मिलेगा।

इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS और सुजुकी कनेक्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

यह मॉडल 49kWh (144 HP) और 61kWh (174 HP) बैटरी ऑप्शन्स में आएगा, जो MIDC के अनुसार 500+ किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा। भारत में यह केवल FWD वर्जन में उपलब्ध होगी, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसका AWD मॉडल भी पेश किया जाएगा। कीमतें लगभग 17 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती हैं।

क्या आपकी गाड़ी भी कम माइलेज दे रही है? आज ही बदलें ये 3 आदतें
क्या आपकी गाड़ी भी कम माइलेज दे रही है? आज ही बदलें ये 3 आदतें

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment