ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

10 largest earthquakes in History: इतिहास के 10 सबसे बड़े भूकंप जिनसे हिल गई थी धरती

On: जुलाई 30, 2025 1:24 अपराह्न
Follow Us:
10 largest earthquakes in History: इतिहास के 10 सबसे बड़े भूकंप जिनसे हिल गई थी धरती
Join WhatsApp Group

10 largest earthquakes in history: बुधवार, 30 जुलाई 2025 की सुबह रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कमचटका प्रायद्वीप में जबरदस्त भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। यह झटका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में तबाही की खबरें आ रही हैं।

भूकंप के चलते प्रशांत महासागर में 3 मीटर से ऊंची सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। रूस के इस भूकंप को अब तक का दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। आइए जानते हैं अब तक के 10 सबसे बड़े और जानलेवा भूकंप कौन से रहे हैं।

10 largest earthquakes in History: अब तक के 10 सबसे भयानक भूकंप

1. चिली का ग्रेट वलडीविया भूकंप – 1960

तीव्रता: 9.5
ये अब तक का सबसे भयानक भूकंप था, जो चिली के बायोबायो क्षेत्र में आया था। इस भूकंप को “वलडीविया भूकंप” के नाम से भी जाना जाता है। इसमें 1655 लोगों की मौत और 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे।

2. अलास्का, अमेरिका – 1964

तीव्रता: 9.2
“गुड फ्राइडे” भूकंप के नाम से प्रसिद्ध यह भूकंप प्रिंस विलियम साउंड में आया था। इससे हुई सुनामी और भूकंप में 130 लोगों की जान गई और 2.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

3. सुमात्रा, इंडोनेशिया – 2004

तीव्रता: 9.1
यह भूकंप तो तीसरे नंबर पर है, लेकिन मौत के मामले में सबसे खतरनाक था। इसमें आई सुनामी ने 2.8 लाख लोगों की जान ली और 11 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। इसका असर भारत के तटीय इलाकों तक महसूस किया गया था।

4. जापान का टोहोकू भूकंप – 2011

तीव्रता: 9.1
इस भूकंप और सुनामी से 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी भारी नुकसान पहुंचा था, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ी थी।

5. कमचटका, रूस – 1952

तीव्रता: 9.0
आज जिस जगह पर भूकंप आया है, वहीं 1952 में भी एक भीषण भूकंप दर्ज किया गया था। उस वक्त ये पहला भूकंप था जिसे रिक्टर स्केल पर 9.0 तीव्रता के रूप में रिकॉर्ड किया गया। इससे हवाई द्वीपों में भी तबाही मची थी और 10 लाख डॉलर का नुकसान हुआ।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

6. चिली (क्विरिहुए) – 2010

तीव्रता: 8.8
चिली के क्विरिहुए शहर में आया यह भूकंप रूस के आज के भूकंप के समान तीव्रता वाला था। इसमें 523 लोगों की जान गई और 3.7 लाख घर तबाह हो गए थे।

7. इक्वाडोर-कोलंबिया भूकंप – 1906

तीव्रता: 8.8
एसमरल्डास क्षेत्र में आए इस भूकंप से सुनामी उठी, जिसने 1500 लोगों की जान ले ली। इसकी लहरें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक पहुंच गई थीं।

8. अलेटियन आइलैंड्स, अलास्का – 1965

तीव्रता: 8.7
रैट आइलैंड्स के पास आया यह भूकंप काफी तेज था। इससे उठी 35 फीट ऊंची सुनामी की लहरों ने समुद्री तटों को तहस-नहस कर दिया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

9. भारत (अरुणाचल प्रदेश) – 1950

तीव्रता: 8.6
इसे असम-तिब्बत भूकंप भी कहा जाता है। इसमें 780 लोगों की मौत, भूस्खलन और जमीन में भारी दरारें देखने को मिलीं। यह भारत के इतिहास का सबसे भयावह भूकंप था।

10. सुमात्रा, इंडोनेशिया – 2012

तीव्रता: 8.6
2004 के बाद सुमात्रा फिर कांप उठा। हालांकि इस बार ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन डर और सदमे में कुछ लोगों की मौत हो गई थी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment