ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

NMMS exam में 3142 विद्यार्थियों के लिए 11 केंद्र निर्धारित, 30 को होगी लिखित परीक्षा

On: November 24, 2025 5:23 PM
Follow Us:
NMMS exam में 3142 विद्यार्थियों के लिए 11 केंद्र निर्धारित, 30 को होगी लिखित परीक्षा
Join WhatsApp Group

कैथल, NMMS exam: राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जिला अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। कैथल जिले में आवेदन करने वाले 3142 परीक्षार्थियों के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा।

प्रदेशभर के 54,475 विद्यार्थियों के लिए कुल 192 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। जिला शिक्षा विभाग को सभी केंद्रों पर नकल-रहित और सुचारू परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी केंद्रों पर निर्धारित संख्या से 10-12 अतिरिक्त सीटें रखी गई हैं, ताकि गलती से गलत केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थियों की प्रवेशपत्र जांच कर उनकी परीक्षा ली जा सके और उन्हें भटकना न पड़े। हालांकि इस बारे आधिकारिक पत्र अभी बोर्ड की ओर से जारी नहीं किया गया है।

NMMS exam जिला अनुसार परीक्षार्थी व परीक्षा केंद्र

हरियाणा के विभिन्न जिलों में आगामी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्रों की संख्या जारी की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कई जिलों में हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नीचे प्रत्येक जिले में परीक्षार्थियों और निर्धारित केंद्रों का विवरण दिया गया है:

सोनीपत: 2,733 परीक्षार्थी, 10 केंद्र

रोहतक: 1,493 परीक्षार्थी, 5 केंद्र

झज्जर: 1,379 परीक्षार्थी, 5 केंद्र

अंबाला: 3,759 परीक्षार्थी, 13 केंद्र

भिवानी: 2,240 परीक्षार्थी, 8 केंद्र

चरखी दादरी: 1,061 परीक्षार्थी, 4 केंद्र

चंडीगढ़ पुलिस और शिक्षा विभाग में रेगुलर भर्ती का रास्ता साफ, 1500 पदों पर निकलेगी वैकेंसी
चंडीगढ़ पुलिस और शिक्षा विभाग में रेगुलर भर्ती का रास्ता साफ, 1500 पदों पर निकलेगी वैकेंसी

फरीदाबाद: 1,442 परीक्षार्थी, 5 केंद्र

फतेहाबाद: 2,766 परीक्षार्थी, 10 केंद्र

गुरुग्राम: 3,375 परीक्षार्थी, 12 केंद्र

हिसार: 3,511 परीक्षार्थी, 12 केंद्र

जींद: 2,984 परीक्षार्थी, 10 केंद्र

कैथल: 3,142 परीक्षार्थी, 11 केंद्र

करनाल: 3,197 परीक्षार्थी, 11 केंद्र

कुरुक्षेत्र: 2,411 परीक्षार्थी, 8 केंद्र

महेंद्रगढ़: 1,848 परीक्षार्थी, 7 केंद्र

नूंह: 1,845 परीक्षार्थी, 7 केंद्र

सोलर सिस्टम लगवाने के लिए नहीं काटने होंगे बैंकों के चक्कर, हरियाणा बिजली निगम ने शुरू की नई स्कीम
सोलर सिस्टम लगवाने के लिए नहीं काटने होंगे बैंकों के चक्कर, हरियाणा बिजली निगम ने शुरू की नई स्कीम

पलवल: 1,512 परीक्षार्थी, 6 केंद्र

पंचकूला: 1,463 परीक्षार्थी, 5 केंद्र

पानीपत: 4,194 परीक्षार्थी, 14 केंद्र

रेवाड़ी: 2,170 परीक्षार्थी, 8 केंद्र

सिरसा: 4,006 परीक्षार्थी, 14 केंद्र

यमुनानगर: 1,944 परीक्षार्थी, 7 केंद्र

पानीपत और सिरसा में सबसे अधिक 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि चरखी दादरी और पलवल जैसे जिलों में केंद्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

कैथल जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता भवन 312
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेटी चौक 312

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन रोड, पट्टी अफगान 312
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जखौली अड्डा 312

हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठ मंडी 312
जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैथल 312

हरियाणा के किसानों की मौज: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड वाला जे-फॉर्म
हरियाणा के किसानों की मौज: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड वाला जे-फॉर्म

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाडला रोड, प्रताप गेट 312
जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल विंग), कैथल 311

सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंदाना गेट 312
एवरग्रीन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल 310

गीता हाई स्कूल, सीवन रोड, पट्टी अफगान 164

डीएमएस कैथल छत्रपाल ने बताया कि एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जिले में 30 नवंबर को 11 केंद्रों पर 3,142 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

एनएमएमएस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है। इसमें केवल राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा 8वीं के वही विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने कक्षा 7वीं राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की हो।

परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसमें गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान से जुड़े 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता परखी जाएगी।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment